Archived

VIDEO : मुंबई में रास्ता चलते महिला के ऊपर गिरा नारियल का पेड़, घटना सीसीटीवी में कैद

Special Coverage News
22 July 2017 6:43 AM GMT
VIDEO : मुंबई में रास्ता चलते महिला के ऊपर गिरा नारियल का पेड़, घटना सीसीटीवी में कैद
x
मुंबई के चेम्बूर में नारियल पेड़ गिरने से एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई. दिल दहला देने वाली ये घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें साफ दिखाई पड़ रहा है कि 20 जुलाई को कांचन नाथ नामक महिला स्वास्तिक चैम्बर्स के सामने से जा रही हैं तभी चंद्रोदय सोसायटी में लगा नारियल का पेड़ अचानक से ठीक उनके ऊपर आ गिरा.
महिला के ऊपर नारियल का पेड़ गिरने का यह हादसा इतनी तेजी से हुआ कि लोग कुछ समझ हीं नहीं पाए. उसके बाद सभी लोग दौड़कर उस महिला को पेड़ के नीचे से निकालकर अस्पताल ले जाते हैं लेकिन आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया.

हैरानी की बात है इस पेड़ को काटने की अर्जी फरवरी महीने की 17 तारीख को ही दे दी गई थी और जरूरी 1,380 रुपये की फीस भी भर दी गई थी, लेकिन तब बीएमसी अधिकारियों ने पेड़ का मुआयना किया और पेड़ के मजबूत होने और उसे काटने की जरूरत न होने की रिपोर्ट अर्जी करने वाले अविनाश पोल को दी थी.
Next Story