Archived

CM फड़णवीस की पत्नी के कंसर्ट पर विवाद, टिकट बेचने का जिम्मा पुलिस पर

Vikas Kumar
16 Aug 2017 6:45 AM GMT
CM फड़णवीस की पत्नी के कंसर्ट पर विवाद, टिकट बेचने का जिम्मा पुलिस पर
x

मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता से संबंधित एक कंसर्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में पुलिसकर्मिओं पर कंसर्ट का टिकट बेचने के लिए कथित तौर पर कहे जाने की खबरें आने के बाद विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

दरअशल पुर्व मंत्री कमलकिशोर कदम और औरंगाबाद पुलिस के सहयोग से संचालित महात्मा गांधी मिशन बुधवार कि शाम को 'स्वत्रंता दिवस लाइव चैरिटी मुय्जिकल कंसर्ट' आयोजित कर रही है। खबरों के अनुसार CM फड़णवीस की पत्नी अमृता 'पुलिस रजनी' नामक कार्यक्रम की सद्भावना दूत हैं। इसका आयोजन औरंगाबाद पुलिस द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के एक टिकट की कीमत 51,000 है और कार्यक्रम के लिए कुल 400 सीटें होंगी।

इस मामले में कांग्रेस ने आज औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त को स्पष्टीकरण देने को कहा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सचिन सावंत ने कहा, 'पुलिस आयुक्त को स्पष्ट करना चाहिए कि किसके आदेश पर पुलिस से टिकट बेचने के लिए कहा गया है।'

सचिन सावंत ने कहा, 'उनको स्पष्ट करना चाहिए कि क्या टिकट असामाजिक तत्वों को बेचा गया? अगर ऐसा हुआ है तो फिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है?' वहीं इस मामले पर औरंगाबाद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस लाइव कंसर्ट का टिकट बेचने के लिए 15 थानों के अधिकारियों को कहा गया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Next Story