Archived

मुंबई के घाटकोपर हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आरोपी शिवसेना नेता गिरफ्तार

Special Coverage News
26 July 2017 7:12 AM GMT
मुंबई के घाटकोपर हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आरोपी शिवसेना नेता गिरफ्तार
x

मुंबई : मुंबई के घाटकोपर इलाके में मंगलवार की सुबह एक 4 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में दो दमकलकर्मी भी घायल हुए हैं। मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव का काम जारी है। हादसे के 15 घंटे बाद देर रात 1 बजे एक शख्स को ज़िंदा निकाला गया।

एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ़ की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। इस बीच हादसे के मुख्य आरोपी सुनील शिताप को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। आरोप है कि शिवसेना से ताल्लुक रखनेवाला सुनील शिताप अवैध निर्माण करा रहा था। फ़िलहाल पुलिस केस दर्ज कर इस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि वह बेसमेंट खरीदकर वहां निर्माणकार्य कर रहा था।

उधर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना स्थल का दौरा करने के बाद कहा कि प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 10.43 बजे के आस-पास साईं दर्शन इमारत अचानक ढह गई। इमारत की सभी मंजिलों पर तीन से चार परिवार रहते थे।

Next Story