Archived

नीतीश कुमार ने राज ठाकरे पर साधा निशाना, कहा- बिना बिहारियों के कोई काम नहीं करा सकते

Kamlesh Kapar
23 April 2017 8:57 AM GMT
नीतीश कुमार ने राज ठाकरे पर साधा निशाना, कहा- बिना बिहारियों के कोई काम नहीं करा सकते
x
मुंबई : MNS अध्यक्ष राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि जिन लोगों ने मुंबई में बिहार स्थापना दिवस समारोह का कभी विरोध किया था, वो अब शांत हो गए हैं। मैथिली समन्वय समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहारियों ने देश में हर जगह अपने ज्ञान और क्षमताओं से नाम कमाया।

नितीश कुमार ने कहा, ''देशभर के लोग बिना बिहारियों के कोई काम नहीं करा सकते। नीतीश ने कहा कि, 'बिहार के लोग किसी पर निर्भर नहीं हैं और न ही वे किसी पर बोझ हैं।'' उन्होंने कहा, ''हम किसी की नकल नहीं करते। हमारे विकास के काम को देखा जा रहा है।'' समाज में आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचे इस बात को सुनिश्चित करने के लिए सभी क्षेत्रों के विकास की आवश्यकता है।''

बता दें कि 2012 में मुंबई में राज ठाकरे की पार्टी मनसे के नेतृत्व में बिहार के लोगों का जबर्दस्त विरोध हुआ था। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में परीक्षा देने आए बिहार के छात्रों पर हमला किया गया था। यही नहीं मुंबई में काम करने वाले बिहारियों को भी निशाना बनाया गया था।
Next Story