Archived

पुणे: एक करोड़ के पुराने नोटों के साथ 70 वर्षीय महिला गिरफ्तार

Special Coverage News
28 July 2017 11:38 AM GMT
पुणे: एक करोड़ के पुराने नोटों के साथ 70 वर्षीय महिला गिरफ्तार
x
पुणे पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया महिला के पास से नोटों से भरा बैग मिला है। नोटों का मूल्य करीब एक करोड़ बताया जा रहा है।
पुणे: पुलिस ने गुरुवार को एक महिला को गिरफ्तार किया, महिला के पास से पुलिस को एक नोटों से भरा बैग मिला है। नोटों का मूल्य करीब एक करोड़ बताया जा रहा है। फर्ग्युसन कॉलेज (FC) के बाहर महिला को बार-बार चक्कर लगाता देख कुछ राहगीरों को शक हुआ और एक शख्स ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस महिला को दक्कन पुलिस स्टेशन ले गया।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम गीता शाह बताया साथ ही उसने बताया की वो यादवाड़ा की रहने वाली है। गीता ने पुलिस को बताया कि वह कुछ नोटों को बदलने के लिए एफसी रोड गई थी। दक्कन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अजय कदम ने बताया, 'हम बार-बार महिला से पूछताछ कर रहे हैं ताकि ज्यादा जानकारी मिल सके।
उन्होंने कहाँ ज्यादा उम्र हो जाने के कारण गीता ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही हैं। हम टैक्स विभाग को जानकारी देंगे और अगर जरूरत पड़ी तो शिकायत दर्ज करेंगे। फिलहाल इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।' गीता के पास से बरामद किए गए नोट अब किसी काम के नहीं क्योंकि सभी नोट 500 और 1,000 रुपयों के पुराने नोट हैं।
Next Story