Archived

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल की पिटाई कर चेहरे पर पोती कालिख, जानिए क्यों

Kamlesh Kapar
20 April 2017 7:57 AM GMT
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल की पिटाई कर चेहरे पर पोती कालिख, जानिए क्यों
x
नागपुर : शिवसैनिकों के हंगामे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने एक स्कूल के प्रिंसिपल की पिटाई कर उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। प्रिसिंपल पर कथित तौर पर एक छात्रा से बदसलूकी का आरोप है। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने छात्रा के आई कार्ड को लौटाने को लेकर उससे जिस्मानी संबंध बनाने को कहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत शिवसैनिकों से की। इसके बाद शिवसैनिकों ने प्रिंसिपल के साथ ऐसा सलूक किया। प्रिंसिपल के ख़िलाफ़ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े जाने पर छात्रा का आईकार्ड प्रिंसिपल ने जमा करवा लिया था। बाद में वापस करने और उसे परीक्षा में बैठने देने के लिए उससे शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। बताया जा रहा है कि यह मामला नागपुर के धरमपेठ पॉलिटेक्निक कॉलेज का है।
Next Story