Archived

केजरीवाल पर मनोज तिवारी का जवाबी हमला, जानें किस से की तुलना

Special Coverage News
9 July 2016 9:45 AM GMT
केजरीवाल पर मनोज तिवारी का जवाबी हमला, जानें किस से की तुलना
x
नई दिल्ली: बीजेपी सांसद मनोजी तिवारी ने केंद्र को गुंडा बताने वाले बयान पर केजरीवाल पर निशाना साधा है। तिवारी ने कहा कि मैं इस बयान को नीचतापूर्ण मानता हूं। वही तिवारी ने केजरीवाल की तुलना मथुरा कांड के मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव से की है।

मनोज तिवारी ने कहा कि मथुरा के रामवृक्ष यादव और केजरीवाल जी में समानता है। केजरीवाल पूरी संवैधानिक व्यवस्थाओं के खिलाफ हैं। प्रधानमंत्री जी को गाली देते हैं। सीबीआई को गुंडा कहते हैं।

मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल जी विदेशी एजेंट हैं। उनका संवैधानिक पद पर बैठना देश और दिल्ली के लिए खतरनाक है। ये जिस देश विरोधी एजेंडे से आए हैं, उसी पर चल रहे हैं। ये देश विरोधी लोग हैं।

तिवारी ने कहा ये दुखद है कि दिल्ली के सीएम पद पर ऐसे शख्स बैठे हैं, जिनके विधायक पत्नी को मारते हैं, औरत को छेड़ते हैं, घोटाला करते हैं।

मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ने अपने विधायकों की तुलना स्वतंत्रता सेनानी से किया था। क्या भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ऐसे ही थे? केजरीवाल तुरंत माफी मांगे क्योंकि यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है।

साकेत में ईद मिलन के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें किसी का डर नहीं है, क्योंकि उनके साथ अल्लाह है। उन्होंने आगे कहा, 'हमारे सारे एमएलए स्वतंत्रता सेनानी हैं। ये रोज किसी ना किसी को जेल भेज देते हैं।
Next Story