Archived

बिहार: घर पर लहराया पाकिस्तानी झंडा, लोगों में आक्रोश

Special Coverage News
21 July 2016 10:30 AM GMT
बिहार: घर पर लहराया पाकिस्तानी झंडा, लोगों में आक्रोश
x
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में कल शाम से ही देशद्रोहियों ने एक मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा फहराया है। इस घटना से आस-पास के लोगों में काफी आक्रोश है।

बिहार: नालंदा जिले में सरेआम एक घर के छत पर पाकिस्तान का झंडा फहरते दिखा। बिहारशरीफ शहर के वार्ड नंबर 36 के जामा मस्जिद के पास खरादी मुहल्ले में बुधवार की देर शाम देशद्रोहियों के पाकिस्तानी झंडा फहराने का मामला सामने आया। शहर में पाकिस्तानी झंडा फहराने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने भी हिंदुस्तानी झंडा फहरा कर पाकिस्तानी झंडा फहराने वालों का विरोध किया है।
शहर में पाकिस्तानी झंडा फहराने की घटना के बाद स्थित तनावपूर्ण हो गयी है। लोगों का कहना है कि अगर जिला प्रशासन और बिहार सरकार इस पर कार्रवाई नहीं करती है तो लोग सड़क पर उतर कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही जम्मू कश्मीर में एक आतंकवादी बुरहान को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था जिसके बाद से लगातार विरोध प्रदर्शन का दौर देश के अलग-अलग हिस्सोें में जारी है। नालंदा में बुधवार शाम हुई इस घटना के बाद लोगों में बढते आक्रोश को देखकर पुलिस प्रशासन की नींद खुली है और मौके पर पुलिस बल भेजा गया है।
Next Story