Archived

किरण बेदी से 'परेशान' पुडुचेरी सरकार, पद से हटाने के लिए रिजोल्यूशन का लेगी सहारा

Kamlesh Kapar
5 Jun 2017 12:56 PM GMT
किरण बेदी से परेशान पुडुचेरी सरकार, पद से हटाने के लिए रिजोल्यूशन का लेगी सहारा
x
Puducherry Government will take resolution to Kiran Bedi's remove of LG post
पुडुचेरी: नारायणसामी सरकार और किरण बेदी के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। राज्य सरकार उपराज्यपाल किरण बेदी को हटवाने की योजना बना रही है। इसके लिए वी नारायणसामी सरकार विधानसभा में बाकायदा रिजोल्यूशन लाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच हालात इतने नाजकु हो गए हैं कि दोनों के बीच का टकराव अब खुलकर सामने आने लगा है।

बता दे, कि सीएम नारायणसामी ने किरण बेदी पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि किरण बेदी पुडुचेरी सरकार की गुप्त जानकारियां ट्विटर पर शेयर करती हैं। वही किरण बेदी ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी की एक टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार करते हुए पूछा कि उन्हें एक रबर स्टैम्प चाहिए या एक जिम्मेदार प्रशासन।

हाल में ही मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल को जनादेश से परे काम न करने की हिदायत दी थी। सीएम नारायणसामी ने किरण बेदी पर पुलिसवालों के साथ गलत व्यवहार का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल जवानों के साथ नौकरों जैसा बर्ताव करती हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि किरण बेदी उपराज्यपाल पद के योग्य नहीं हैं और वह राज्य सरकार के विकास कार्यों में भी बाधा डाल रही हैं। किरण बेदी ने कहा कि पुद्दुचेरी को न्याय, अखंडता और सुशासन की आवश्यकता है।
Next Story