Archived

कैप्टन अमिरंदर सिंह ने दी पंजाब के किसानों को बड़ी राहत, दो लाख तक फसली कर्ज मांफ

कैप्टन अमिरंदर सिंह ने दी पंजाब के किसानों को बड़ी राहत, दो लाख तक फसली कर्ज मांफ
x
जिन किसानों के पास पांच एकड़ से कम जमीन है उन्हें 2 लाख रुपये तक की लोन माफी मिलेगी
पंजाब सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के सवा दस लाख किसानों के लिए कर्ज माफी की घोषणा की है। सीएम ने सोमवार (19 जून) को विधानसभा में इसकी घोषणा की।

राज्य सरकार के फैसले के मुताबिक जिन किसानों के पास पांच एकड़ से कम जमीन है उन्हें 2 लाख रुपये तक की लोन माफी मिलेगी, इसके अलावा अन्य सभी किसानों को समान रुप से 2 लाख रुपया माफ किया जाएगा, चाहे उनकी कर्ज की रकम ज्यादा ही क्यों ना हो। पंजाब सरकार के मुताबिक राज्य सरकार के इस फैसले से सवा दस लाख किसानों को फायदा मिलेगा। इनमें 8 लाख 75 हजार वैसे किसान शामिल हैं जिनके पास 5 एकड़ तक की जमीन है।

बता दें कि पंजाब में 18 लाख किसान है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी इस पहल से पंजाब के किसानों को 2 लाख की मदद मिलेगी, जोकि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में राज्य सरकार द्वारा किसानों को कर्ज माफी के रुप में दी गई मदद से दोगुनी है।


आपको बता दें कि यूपी में योगी सरकार ने लगभग 86 लाख किसानों का एक लाख तक का फसली कर्ज माफ किया है। हाल ही में महाराष्ट्र की देवेन्द्र फडणवीस सरकार ने भी किसानों के लिए कर्ज माफी की घोषणा की है। मध्य प्रदेश में भी किसान कर्जमाफी के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
Next Story