Archived

नही मिटता प्रधानमंत्री के जुमलो से भृष्टाचार, राजस्थान में लोकतंत्र बना लूट का मेला !

Vikas yadav
6 Sep 2017 6:02 AM GMT
नही मिटता प्रधानमंत्री के जुमलो से भृष्टाचार,  राजस्थान में लोकतंत्र बना लूट का मेला !
x

मो हफीज व्यूरो चीफ राजस्थान

राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा एक काम गत चार वर्षो के शासन में ईमानदारी से किया है वह सार्वजनिक धन के साथ जनता के धन को लूटने का हैI प्रदेश की भाजपा सरकार की मुखिया राजे पर भाजपा के अपने नेताओ ने ही गंभीर रूप से हजारो करोड़ रूपये खा जाने के आरोप सार्वजनिक रूप से लगाये हैंI हाल ही में राज्य की भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी द्वारा वसुंधरा सरकार को भृष्ट सरकार बताया हैI तिवाड़ी ने यहाँ तक कहा कि यदि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी तो वह भृष्ट नेता के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के बजाय घर बैठना पसंद करेंगेI


राज्य की वसुंधरा सरकार के अधिकांश मंत्री भृष्टाचार करने के आरोपों से घिरे है और देश के प्रधानमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वसुंधरा सरकार की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करते है I देश व् राज्य की जनता को समझ नही आ रहा है कि कौन सा नेता सच बोल रहा है और कौन-सा नेता राजनैतिक झूठ बोल रहा है I राज्य में वसुंधरा सरकार के समय बेखोफ भृष्टाचार करने के नए कीर्तिमान बने हैI निर्लज्ज लम्पट मर्यादा विहीन, लुटेरो के शासन में अब जनता को इन लोकतंत्र के लुटेरे नेताओ से कोई उम्मीद भी नही बची हैI राज्य की सरकार में बैठे मंत्रियों पर हजारो करोड़ रूपये की लूट मचाने के आरोप लगते रहते है I राज्य में अब तक खान घोटाला, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, जलदाय विभाग, बजरी खनन, भूमि अवाप्ति, रसद विभाग, परिवहन विभाग, पी.डब्ल्यू.डी. विभाग, चिकित्सा विभाग के मंत्रियों और विभाग अध्यक्षों पर हजारो करोड़ रूपये के घोटाले करने के आरोप लग चुके हैI


राज्य में हुए अनेक घोटालो में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अनेक अधिकारी जेल जा चुके हैI राज्य के सर्वाधिक बेशर्म भृष्टाचारियों की सूची में अब राज्य के भृष्ट वक्फ बोर्ड अध्यक्ष अबुबकर नकवी का नाम भी जुड़ गया हैI ये संघ के नेकरधारियों की अवैध संतान बनकर वक्फ की गई दरगाहो, मस्जिदों, कब्रिस्तानो की भूमि को बेचकर भाजपा के गुजरात राज्य के चुनावो का खर्चा जुटा रहे हैI राज्य के खान मंत्री रहे राज कुमार रिणवा पर भृष्टाचार करने के गंभीर आरोप लग चुके हैI इसके कारण उन्हें खान मंत्रालय से हाथ धोना पड़ा हैI राज्य में जल, जमीन, जंगल दोनों की लूट की घोर बन्दरबाँट हो रही हैI


राज्य में खनन माफिया के तार सीधे तोर पर राज्य के मंत्रियों व् मुख्यमंत्री से जुड़ते दिखाई दे रहे हैI राज्य के कोटा जिले के रामगंज मंडी, बूंदी, झालावाड,उदयपुर, राजसमन्द, अलव,र भरतपुर, करौली, सवाई माधौपुर, धोलपुर, बांसवाडा, डूंगरपुर, सीकर, झुंझुनू, बीकानेर, नागौर, भीलवाडा, दौसा जिलो में इस वक्त सरकारी शह पर राज्य की खनन संपदाओ को लूटने का खेल व्यापक पैमाने पर किया जा रहा हैI अवैध खननकर्ताओं के सामने पूरी सरकार दण्डवत होकर धोक खा रही हैI प्रदेश में बनास नदी के पेटे से निकलने वाली बजरी के दोहन पर अकेले एक ही व्यक्ति का एकाधिकार राज्य सरकार ने करवा दिया है I प्रतिवर्ष यह खनन माफिया बनास नदी के सीने को चीर कर 600 करोड़ रुपयों का रायल्टी की चपत राज्य के राजकोष को लगाता हैI


इस खनन माफिया जो की सीकर जिले के खंडेला तहसील का मूल निवासी है उस पर सीधे तौर पर राज्य की सरकार और राजकुंवर की नजरे इनायत हैI इस कारण यह बंदा खूब जमकर लूट मचा रहा हैI राज्य के सीकर जिले की पाटन तहसील में प्रतिमाह 15 करोड़ रूपये का अवैध खनन होता हैI प्रत्येक अवैध खनन ट्रक से 400 रु प्रति चक्कर के अवैध रूप से प्रशासनिक अधिकारी वसूलते हैI जिसमे से 50 रु. पुलिस के 50 रु प्रति ट्रक एसडीएम् तहसीलदार को मिलते है एवं शेष राशि खनिज विभाग के अधिकारी खा जाते हैI खनन लीज धारको से प्रतिमाह लीज क्षेत्र से बाहर अवैध खनन करने के एवज में खनिज विभाग के खनिज अभियन्ता, फोरमेन लाखो रूपये वसूलते हैI यह सब भृष्टाचार का गोरख धंदा भाजपा के स्थानीय विधायक नेताओ की भागीदारी से चलता हैI


क्षेत्र में अधिकाँश खदान भी भृष्ट नेताओ की है इस कारण प्रशासन के अमले में इनका खोफ व्याप्त हैI राज्य के अलवर, भरतपुर के मेवात क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी इन जिलो की अरावली की पहाड़िया तक गायब हो चुकी हैI अवैध खनन की वजह से भिवाडी, टपुकड़ा, तिजारा, किशनगढ़बास में वन विभाग के डी.ऍफ़ओ रह चुके एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान सरकार के समय में यदि इसी प्रकार अवैध खनन चलता रहा तो इन सम्पूर्ण तहसीलों में पहाड़ो का नामो निशान मिट जाएगाI अलवर जिले के टपुकड़ा क्षेत्र के चुहडपुर, उधनपुर, ग्वाल्दा, उलावर, इनडोर सारेकला, खोहरीकला, मायापुर, छापुर नखरोल, कहारानी, बनबान, जीवाडा निबानी गाँवो में राज्य के बाहर के हरियाणा राज्य के खनन माफिया ने अपना डेरा जमा रखा हैI इस ग्रामीण इलाके के करीब एक हजार हेक्टर क्षेत्र में पहाड़ पूर्ण रूप से गायब हो चुके हैI इस इलाके के पहाड़ो को खोदने वाले खनन माफिया ने अब किशनगढ़, तिजारा तहसील को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर वहां अवैध खनन शुरू करा दिया हैI


सूत्रों के अनुसार अकेले अलवर जिले में वर्ष 2013 में 30 हजार करोड़ का अवैध खनन किया गया जो वर्ष 2017 में आते आते 70 हजार करोड़ रूपये प्रतिवर्ष तक पहुँच गया है I भरतपुर जिले से लगते उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गोवर्धन पर्वत की धार्मिक पहचान हैI यहाँ पर भगवान् कृष्ण के बाल्यकाल की यादे जुडी हैI गोवर्धन परिक्रमा के रास्तो में अवैध खनन के कारण यात्रियों की जान जोखिम में रहती हैI भगवान् कृष्ण के गोवर्धन पर्वत की यादे, कृष्ण भक्ति में रसखान ने जिस ब्रज भूमि के पहाड़ बनने की प्रार्थना ईश्वर से की थी ये सभी पहचान अब अवैध खनन की भेंट चढ़ रही हैI धर्म प्रेमी जनता सरकार से गुहार कर रही है परन्तु भृष्टाचार में आकंठ तक डूबी भृष्ट राज्य सरकार तक धर्म प्रेमी जनता की पुकार शायद ही पहुंचेI


खान माफिया की सूची में राज्य कांग्रेसी नेता परसराम मोरदिया परिवार प्रमुख नामो में से एक हैI राज्य के कांग्रेसी नेता परसराम मोरदिया के पुत्र सुरेश मोरदिया की खनन लीज नंबर एम्. एल. 367/2006 व एम. जी. एम. स्टोन प्रा.लि. के स्वामित्व की एम्.एल.नं.267/2006 के स्वामी अभिषेक शर्मा के द्वारा लम्बे समय से झुंझुनू जिले में अवैध खनन किया गयाI दोनों खान माफियाओ ने राज्य की धरती के गर्भ से 273 करोड़ रूपये मूल्य का मार्बल अवैध खनन द्वारा चुराकर बेच खायाI इसके लिए इन माफियाओ पर 273 करोड़ रूपये की वसूली की कार्यवाही खनिज विभाग द्वारा की गईI इससे पूर्व में भी खनन माफिया परसराम मोरदिया के पुत्र पर अवैध खनन करने के जुर्म में 18 करोड़ रुपयों की पेनल्टी बनी थी जो बाद में राज्य के खनिज विभाग ने माफ़ कर दीI राज्य की राजनीती में सर्वाधिक भृष्ट नेताओ में परसराम मोरदिया की गिनती की जाती हैI इनका परिवार राजसमंद, भीलवाडा जिलो में भी करोडो रुपयों का अवैध खनन करता रहा हैI राजसमन्द जिले की देवगढ़ तहसील के लालजी का खेडा गाँव में फेल्सफार क्वाट्स की खनन लीज की आड़ में खान धारक ने कई करोड़ रुपयों का ग्रेनाईट अवैध रूप से खनन करके बेच डालाI


भीलवाडा जिले के बिजोलिया तहसील में सेंड स्टोन पत्थर का जमकर अवैध खनन किया जाता हैI इस तहसील के राणा जी का गुढा, कांस्या, आरोली, बेरीसाल, सतपुडा, माताजी का नला गोविन्दपुरा, तिलसवा महादेव, मांडलगढ क्षेत्र में धडल्ले से अवैध खनन किया जाता हैI वन क्षेत्र में उनाली छापर, खोखी, सुखपुरा, कर्लाव, कांस्या, चम्पापुर व पचानपूरा बाँध क्षेत्र में वन संपदा को अवैध खनन से गंभीर रूप से नुक्सान पहुँचाया जा रहा हैI यहाँ पर आदिवासियों के बच्चो के लिए बने स्कूल की भूमि तक को खनन माफिया ने खोद दिया हैI भीलवाडा जिले के ही बदनोर कस्बे में अवैध खान माफिया द्वारा एक व्यक्ति का अपहरण करके मारपीट की गईI उस व्यक्ति का कुसूर सिर्फ इतना था कि ओम टेलर नामक व्यक्ति ने अवैध खनन की शिकायत की थीI


राज्य के चित्तोडगढ़ जिले में चित्तोड़गढ़ के किले की परिधि के आसपास 10 किमी क्षेत्र में राजस्थान उच्च न्यायालय ने खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगा रखी है उसके उपरान्त भी इस किले के नीचे ब्लास्ट करके अवैध खनन होता रहा है इससे चित्तोडगढ़ किले की दीवारों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा हैI राज्य में खान माफिया व राज्य सरकार के बीच गठजोड़ बना हुआ हैI उदयपुर, राजसमंद, कोटा, भीलवाडा, नागौर जिलो में खान माफिया की पसंद के अफसर लगाये जाते हैI


राज्य में बने नेता व खान माफिया के गठजोड़ के कारण उच्चन्यायालय के आदेशो की होली जल रही हैI राज्य के खान मंत्री का पद भी अब तो राज्य के खान माफिया बोली लगाकर तय करवाते हैI देश में सर्वाधिक भृष्ट सरकार राज्य की वसुंधरा सरकार है जिसके कार्य को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अति सुन्दर बताकर प्रशंसा कर चुके हैI राज्य में लोकतंत्र को लूट का मेला बनाने के लिए वसुंधरा सरकार की उपलब्धियों की कहानी प्रदेश की जनता के घर घर में पहुँच गई हैI देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में अपने खूबसूरत जुमलो के बल पर भृष्टाचार मिटाने का भ्रम पाल बैठे हैI प्रधानमंत्री देश से भृष्टाचार मिटाने के दावे करते है और उन्हें सर्वाधिक भृष्ट वसुंधरा सरकार के भृष्ट कारनामे नही दिखते हैI शायद इनकी कथनी और करनी का भेद है जो देश के प्रधानमंत्री को राजस्थान की भृष्ट सरकार के कारनामों को देखने के बाद भी मोन धारण करने को विवश कर रहा हैI


राज्य की राजधानी में नगर निगम, जे.डी.ए, पुलिस थानों में जमकर लूट मची है I राजधानी के थानों के साथ सरकारी महकमो में लगे भृष्ट अधिकारी राज्य के मंत्री विधायको को सीधे मासिक बंधी देते हैI विधायक, मंत्री, कार्यकर्ता सबके सब रामनामी लूट की चादर में अपना तन ढककर लोक परलोक की सेर कर रहे हैI परिवहन मंत्री युनुस खान तो भृष्टाचार की काली खान बन गये हैI इनके विभाग में खूब ओवर लोड ट्रको से अवैध वसूली की जाती हैI जलदाय विभाग की मंत्री रही किरण माहेश्वरी भाजपा सरकार की वह चमकीली किरण है जिनके भृष्टाचार के नूर ने जलदाय विभाग को उजाले से जगमग कर दिया हैI बेचारे खान मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी की सुनने वाला खान विभाग में कोई नही हैI सम्पूर्ण खान विभाग में लगे अफसर लोकायुक्त की जांच में दोषी बन चुके हैI


ऐसा लगता है कि राज्य की सम्पूर्ण भाजपा सरकार के कुए में भृष्टाचार की भांग घुल चुकी है जिसकी पिनक से सब पर नशा चढ़ चुका हैI देश के प्रधान सेवक जुमलो के शिरोमणि को भी अब तो राज्य की भृष्ट भाजपा सरकार की स्वादिष्ट भृष्टाचार की भांग का नशा चढ़ गया हैI देश भर में भृष्टाचार मिटाने की हुंकार भरने वाले 56 इंच का सीना नाजाने क्यों जुमलो से बाहर नही निकल पाता है और वसुंधरा सरकार के भृष्टाचार के सामने झुक जाता हैI


देश के प्रधान सेवक से देश की जनता को इस प्रकार की आशाए तो शायद कतई नही थीI राजनीती में परदे के पीछे अनेक पाप होते है, साथ ही अनेक प्रकार की सोदेबाजी भी 56 इंच के अनेक पराक्रमी बलशाली राजाओ को शीर्षासन की मुद्रा में ला देती हैI परदे के पीछे हुए इस प्रकार के कलुषित भृष्ट समझौते के बल पर ही राजनीती में अनेक भृष्ट, जीवनदान सिर्फ भृष्ट आचरण से अर्जित धन के बल पर पाने में सफल होते हैI इन समझौते के कारण प्रदेश की जनता के जीवन में अनेक समस्याए बाधाए बनकर जनता की प्रगति के पथ पर चलने में रुकावट पैदा करती हैI कलियुगी रामभक्तो की नजरो में जनता से ज्यादा महत्त्व कमाऊ पूत बने भृष्ट नेताओ का हैI इसी कारणवश प्रधान सेवक सब कुछ जानकार भी कुछ नही करते सिर्फ जुमलो से भृष्टाचार मिटाने का भ्रम फैलाते हैI सच में कितनी भोली हमारे देश की जनता है और उससे भी ज्यादा भोले प्रधान सेवक है तो दोनों की ही जय होनी चाहिएI


Next Story