Archived

श्री बालाजी मित्र मंडल समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे मनोज तिवारी

Kamlesh Kapar
11 April 2017 11:33 AM GMT
श्री बालाजी मित्र मंडल समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे मनोज तिवारी
x
नोएडा : श्री बालाजी मित्र मंडल समिति नोएडा के सदस्य बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से उनके आवास पर मिलने पहुंचे और उन्हें निमंत्रण कार्ड दिया। आपको बता दे की आने वाले दिनांक 16 अप्रैल को सुबह 8 बजे हनुमान जयंती पे शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नॉएडा सेक्टर 63 छिजारसी चोटपुर कालोनी में पूर्वांचली समाज के सदस्यों ने भोजपुरी रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया है। अतिथि के रूप में मनोज तिवारी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में भोजपुरी सिंगर आलम राज, पूनम शर्मा, महेश परदेशी, सुमेर सिंह, निशा उपाध्याय, गुड्डू सिंह, महुआ चैनल के बिहाने-बिहाने कर्यक्रम के मशहूर कलाकार अजीत आनंद उपस्थित रहेंगे।

पूर्वांचल के काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे। श्री बालाजी मित्र मण्डल समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री हरिकिशोर कुमार, उपाध्यक्ष बबन सिंह, कोशाअध्यक्ष बंटी उर्फ़ अजीत, रामू पंडित, अरुण शर्मा, व्यास जी, मनोज उपाध्याय, संतोष ठाकुर, रवींद्र यादव, विशाल कुमार, विजय सिंह, मितेन्द्र यादव, जीतेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, आर्यन कुमार, भरत सिंह, मृत्युंजय उपाध्याय मौजूद थे। हालंकि महामंत्री हरीकिशोर कुमार से रिपोर्टर ने जानना चाहा की मनोज तिवारी आप के कार्यक्रम में आएंगे की नहीं। हरिकिशोर कुमार ने बताया की सांसद मनोज तिवारी पहले पूर्वांचली है उन्होंने हमें अश्वाशन दिया है मै जरूर आऊंगा।

रिपोर्टर:- अजय कुमार (दिल्ली)
Kamlesh Kapar

Kamlesh Kapar

    Next Story