Archived

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज कर रहे है 34 किमी की पदयात्रा, जाने क्या है मामला

Kamlesh Kapar
21 Jun 2017 7:21 AM GMT
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज कर रहे है 34 किमी की पदयात्रा, जाने क्या है मामला
x
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी आज 34 किमी पैदल यात्रा कर रहे है।
धनबाद: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी आज 34 किमी पैदल यात्रा कर रहे है। मरांडी अपने समर्थकों के साथ धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन बंद किये जाने के विरोध में चंद्रपुरा से धनबाद तक पैदल यात्रा पर निकले हैं। यह पदयात्रा चंद्रपुरा स्टेशन से सुबह सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे धनबाद पहुंच कर खत्म हो जाएगी। उनके साथ झाविमो नेता रमेश कुमार राही सहित कई अन्य नेता भी पैदल चल रहे हैं।

वही बाबू लाल मरांडी ने कहा की केंद्र और राज्य सरकार दोनों जनता विरोधी काम कर रहे हैं। कॉर्पोरेट घराने को फ़ायदा पहुंचाने के लिए रेल लाइन को बंद किया गया है। झारखंड विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने मरांडी की पदयात्रा में राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक दलों से सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रेल लाइन बंदी का मामला आम जनता से जुड़ा है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।

बता दे कि झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल के लिए करोड़ों लोगों के आवागमन के लिए धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन अहम है। बाबूलाल मरांडी की पदयात्रा को लेकर धनबाद व बोकारो जिला पुलिस एवं रेल पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मरांडी के साथ उनके सुरक्षा गार्ड के अलावा अन्य पुलिस बल भी पैदल पैदल चंद्रपुरा से धनबाद तक पैदल चलेगी। साथ ही प्रशासन ने चंद्रपुरा से धनबाद के बीच पड़ने वाले छाेटे-बड़े सभी स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
Next Story