Archived

हवा में एक दूसरे से टकराने से बचीं इंडिगो की दो विमान, 6 घायल

Special Coverage News
3 Aug 2016 9:54 AM GMT
हवा में एक दूसरे से टकराने से बचीं इंडिगो की दो विमान, 6 घायल
x
गुवाहाटी: आज गुवाहाटी में एक बड़ा विमान हादसा होने से बच गया। गुवाहाटी से चेन्नई ऑपरेट होने वाली इंडिगो एयरक्राफ्ट 6E-136 और मुंबई से गुवाहाटी ऑपरेट होने वाली 6E-813 एक दूसरे क सामने आ गईं। इसमें 6 लोग घायल हैं। घायलों में दो एयर हॉस्टेस भी शामिल हैं। दोनों प्लेन में कुल मिलाकर 300 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, गुवाहाटी से मुंबई जा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 813 को मानसून के कारण उड़ान में दिक्कत हुई। तब तक फ्लाइट 250-300 फीट चढ़ चुकी थी। उसी दौरान हवा में आ रही एयरक्राफ्ट 6E 136 उसे क्रास कर निकली। इतनी करीब फ्लाइट को देखते हुए पायलट ने प्रोटोकॉल एडवाइजरी को तुरंत फॉलो किया और एक सुरक्षित दूरी बनाई।

फिलहाल दोनों विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई जा चुकी है और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से निकाल लिया गया है। हालांकि बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सिक्योरिटी और फायर डिपार्टमेंट हाई अलर्ट पर हैं। एटीसी और एयरपोर्ट अथॉरिटी मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story