Archived

जुडवा बच्चियों के जन्म होने से नाराज ससुरालीजनों ने विवाहिता की गला घोंट कर हत्या

Arun Mishra
22 March 2017 1:35 PM GMT
जुडवा बच्चियों के जन्म होने से नाराज ससुरालीजनों ने विवाहिता की गला घोंट कर हत्या
x
पीलीभीत : अतिरिक्त दहेज की मांग व जुडवा बच्चियों के जन्म होने से नाराज ससुरालजन ने विवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी है। जवकि ससुरालजन विवाहिता की स्वंय गला घोंटकर हत्या करने की बात कह रहें है। घटना की सूचना पर पहुंची थाना न्यूरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतिका के शव का पंचनामा कर पीएम को भेज दिया है। वही मृतिका के परिजन की नामजद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जुटी हुई है।

थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम हरकिशनापुर में आज सुबह एक विवाहिता का शव उसके कमरे में मिला। आसपास के लोगों ने मृतका के मायके बालों को सूचित किया। घटना के समय मृतका के परिजन वहां नही मिले। बताया जाता है कि मृतका का पति किसी विद्यालय में अध्यापक है। वह वहां पढाने गया था। जबकि उसकी सास घर पर ही थी। मृतका के पिता डालचंद ने न्यूरिया पुलिस को घटना की जानकारी दी।

क्या है पूरा मामला ?
डालचंद के अनुसार उसने अपनी पुत्री गुलशन मित्रा 23 का विवाह वेदप्रकाश पुत्र स्व. जियालाल से की थी। उसका आरोप था कि उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या की गई है। क्योंकि उसके शव के पास एक स्टाल पडा था। गले में निशान थे। उसका कहना था कि उसने 17 मई 2015 को अपनी पुत्री का विवाह किया था। उसके दो जुडवा बच्चियां है। उनका यह भी आरोप था कि उसकी सास चंद्रकली अक्सर कम दहेज लाने के लिए उसे प्रताडित करती थी। इतना ही नहीं जब से उसके दो बच्चियां हुई तब से उसे और अधिक प्रताडित किया जाता रहा था। घटना स्थल पर न्यूरिया पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही न्यूरिया के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कासिम खां ने बताया कि मृतका के पिता ने पति वेदप्रकाश, सास चंद्रकली और देवर कुंवरसेन के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
रिपोर्ट : फैसल मलिक
Next Story