Archived

सहारनपुर : धड़ल्ले से चल रहा है नकली नोट का कारोबार, पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

Arun Mishra
14 Jun 2017 11:11 AM GMT
सहारनपुर : धड़ल्ले से चल रहा है नकली नोट का कारोबार, पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
x
नकली नोट के कारोबार का पुलिस ने किया भंडाफोड़ !
सहारनपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काला धन व नकली नोट को खत्म करने के लिए नोटबन्दी की थी और सभी पुरानी करेंसी को बदल दिया गया था। लेकिन काला कारोबार आने वाले अपनी हरकतों से बाज कहां आते हैं और दोबारा मार्किट में नकली नोट का खेप चल रहा है। ऐसा ही एक मामला सहारनपुर में सामने आया है जिसमे 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो नकली नोट बनाने का काम कर रहे थे।

लेकिन ये लोग इन नोटों को सिर्फ अपना जीवन व्यापन करने के लिए ही छाप रहे थे जिनसे ये अपने जरूरत का सामान खारीदते थे। ये चारों बेरोजगार थे कभी कभी मजदूरी का काम मिलने पर मजदूरी कर अपना जीवन व्यापन करते थे।

सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबीर की सूचना पर क्षेत्र के ग्राम तेलीपुरा से 3 लोगों को 01 लाख 24 हजार रुपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया। जिनको पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

आपको बता दें कि सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबीर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलीपुरा से 3 लोगों को गिरफ्तार किया जिनके पास से एक प्रिन्टर ,1 लाख 24 हजार के नकली नोट , नोट छापने का कागज व स्याही बरामद की है। पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों ने 2 हजार के नोट लगभग 2 महीने से छाप रहे थे और उसको थोड़ा थोड़ा प्रयोग कर अपना खर्चा पानी चला रहे थे।

इसी बीच हमारी मुलाकात सहारनपुर स्टेशन पर एक आदमी से हुई जिससे बातो बातों में नकली नोट की बात हुई और उसने 30 हजार असली नोट के बदले 1 लाख नकली नोट की मांग की जिसे हम मान गए। आज हमें ये नकली 1 लाख रुपये उसी आदमी को देने थे।

जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने 3 लोगों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन 1 आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
रिपोर्ट : राहुल पटेल
Next Story