Archived

दूल्हे के दोस्तों ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, दुल्हन ने लौटाई बारात

Special Coverage News
7 July 2017 8:27 AM GMT
दूल्हे के दोस्तों ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, दुल्हन ने लौटाई बारात
x
पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह समझौते की कोशिश भी की लेकिन लडकी के शादी न करने की जिद के चलते बारात बगैर दुल्हन के लौट गई।
हमीरपुर : यूपी के हमीरपुर जिले में शराब के नशे में बारातियों द्वारा उत्पात मचाना दूल्हे को महंगा साबित हुआ। इस उत्पात से नाराज लड़की ने शादी से इंकार करते हुए बारात को बैरंग वापस कर दिया। इस घटना से शादी के घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह समझौते की कोशिश भी की लेकीन लडकी के शादी न करने की जिद के चलते बारात बगैर दुल्हन के लौट गई।

हाथों में मेहंदी लगा कर अपनी शादी के कई रंगीन ख्वाब सजाये दुल्हन ने खुद अपने दूल्हे और बारात को बेरंग लौटा दिया। दूल्हे के दोस्तों ने शराब के नशे में पूरी बारात को शर्मसार कर दिया। इन लोगों ने गेस्ट हाउस में हंगामा और तोड़ फोड़ करते हुए लडकी के परिजनों और रिश्तेदारों से अभद्रता कर डाली। इस बात से नाराज होकर लडकी को खुद अपनी बारात को लौटाना पड़ा। लडकी के इस कदम की चर्चा हर तरफ हो रही है।

यह सारा मामला है हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरवा गांव का। जहां के रहने वाले मुन्ना सिंह की बेटी भावना की शादी बीती रात 30 जून की थी। जो महोबा जनपद के बकरबाई गांव के निवासी वीर सिंह के पुत्र लोकेंद्र के साथ होनी थी। लड़के वाले बड़े धूम धाम से बारात लेकर आये और शादी की सभी रस्मे पूरी कर रहे थे। तभी बारातियों ने शराब के नशे में उत्पात मचाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते उन्होंने तोड़फोड़ और मारपीट शुरू कर दी।

बारात का खाना बना रहे हलवाईओ को भी जमकर पीटा। जिससे बारात में हडकंप मच गया। यह नजारा देख लड़की भावना नाराज हो गई और उसने शराबियों के उत्पात से अजीज आकर शादी से इनकार कर दिया और बारातियों को वापस जाने को कह दिया। दूल्हे के परिजनों ने लडकी को समझाने की बड़ी कोशिश की आरजू मिन्नतें की लेकिन फिर भी बात नही बन पाई और बारात को बगैर दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।
रिपोर्ट : शिवशाक्ति सैनी
Next Story