Archived

खुद को सलमान खान का बॉडीगार्ड बताने वाला छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

Arun Mishra
30 April 2017 6:16 AM GMT
खुद को सलमान खान का बॉडीगार्ड बताने वाला छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार
x
मुरादाबाद : फिल्म अभिनेता सलमान खान तो कभी मुंबई के चैयरमेन (मराठी) युसूफ ओबरानी का बॉडीगार्ड (बाउंसर) बताने वाले अनस को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के पिरगेब मोहल्ले का रहने वाला अनस मुम्बई के रॉयल्टी क्लब में नोकरी करता है। जहां से मुंबई के पब सेलिब्रिटी, राजनेताओं और मुंबई में होने वाले इवेंट में बाउंसर भेजे जाते हैं।

अनस 23 अप्रैल को छुट्टी लेकर मुरादाबाद अपने परिवार वालो से मिलने आया था, जिसको 30 तारीख को मुंबई वापस जाना था, लेकिन इतफाक अनस मुम्बई ना जाकर सगी चचेरी बहन से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में जेल चला गया है। अनस के घर के पास उसके चाचा का घर है, अनस की नाबालिक चचेरी बहन साईवा नूर रात ढाई बजे डायल 100 को सूचना दी कि उसके साथ घर में घुसकर अनस ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके और उसके परिवार के साथ मार पीट की।

मौके पर पहुची पुलिस ने अनस को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ और मार पिटाई करने के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया।
आरोपी अनस की माने तो वह डेढ- दो साल से सलमान खान का बाउंसर हैं। इस पूरे मामले में अला अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
रिपोर्ट : सागर रस्तोगी
Next Story