- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
पति ने वॉट्सऐप चैट चेक करने के लिए पत्नी का लिया फोन, फिर जो हुआ...
Arun Mishra
12 Jun 2017 5:36 AM GMT
x
वॉट्सऐप चैट और कॉल रिकॉर्ड चेक करने के लिए जैसे ही पति ने पत्नी का फोन लिया, पत्नी ने उसपर...
ताजनगरी आगरा में वॉट्सऐप चैट और कॉल रिकॉर्ड चेक करने के लिए जैसे ही पति ने पत्नी का फोन लिया,पत्नी ने उसपर हंसिया से हमला कर दिया। घटना के बाद यह महिला भागने की कोशिश करने लगी,लेकिन उसके पति के रिश्तेदारों ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में है।
घटना शनिवार रात खेरागढ़ के भिलवाली गांव में हुई। हमले से घायल हुए नेत्रपाल (21) को एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उसके सिर पर कई स्टिच लगे हैं। नेत्रपाल और नीतू सिंह (19) की 2014 में शादी हुई थी, लेकिन दोनों अलग रहते हैं। बताया जा रहा है कि नीतू का किसी और से अफेयर है। वह पिछले महीने एक फैमिली फंक्शन में नेत्रपाल के घर आई थी।
इधर, नेत्रपाल ने अपने बयान में कहा, 'शनिवार को मैंने अपनी पत्नी को किसी व्यक्ति से वॉट्सऐप पर चैट करते देखा। जब मैंने उससे उसका फोन मांगा तो उसने इनकार कर दिया और कहा कि मैं उससे दूर रहूं। इसके बाद, जब मैंने चैट डिटेल देखने के लिए जबरन उसका फोन लिया, उसने मुझपर हंसिया से हमला कर दिया और मैं बेहोश हो गया।'
वहीं, नेत्रपाल के पिता राजीव सिंह ने कहा, 'नीतू का दूसरी जाति के किसी व्यक्ति के साथ अफेयर है और हमें शादी के वक्त यह बात नहीं बताई गई थी। हमने उसे प्रैक्टिकली सोचने और नेत्रपाल के साथ जिंदगी बिताने को कहा था, लेकिन उसने हमारी बात नहीं सुनी और दूसरे व्यक्ति के साथ संपर्क जारी रखा।'
घटना के बाद नीतू अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन नेत्रपाल के रिश्तेदारों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। जब उससे घटना के बारे में पूछा गया तो नीतू ने कहा कि उसके पति ने उसे फंसाने के लिए खुद ही हमला किया है। हालांकि, घटना के संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। एसएचओ अजय सिंह ने कहा, 'हमने महिला को हिरासत में ले लिया और हम पीड़ित परिवार द्वारा लिखित शिकायत किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।'
Next Story