Archived

अलीगढ़ में मस्जिद के गुम्बद को लेकर बना तनाव, प्रसाशन सतर्क देखें वीडियो

अलीगढ़ में मस्जिद के गुम्बद को लेकर बना तनाव, प्रसाशन सतर्क देखें वीडियो
x
धर्मस्थल के गुंबद के निर्माण को लेकर तनाव फैल गया

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बीती रात एक धर्मस्थल के गुंबद के निर्माण को लेकर तनाव फैल गया है। जिसके बाद भारी पुलिस तैनात की गई है। शुरुआती दौर में हुई समझौता वार्ता के बाद एक पक्ष की भीड़ ने पुलिस पर पथराव के साथ फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया था कि दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट, तोड़फोड़, पथराव और फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।


आपको बता दें कि यह घटना तब हुई जब खबर फैली कि शहर के फूल चौराहा में स्थित मस्जिद में एक गुंबद का निर्माण कराया जा रहा है। हिंदू समुदाय के कुछ लोगों का दावा है कि मस्जिद में गुंबद का निर्माण अवैध तरीके से कराया जा रहा है। एक तरफ उन लोगों ने मस्जिद में गुंबद निर्माण का विरोध किया, दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय के लोग उनके खिलाफ उठ खड़े हुए। दोनों पक्षों में इस बात पर सहमति बन गई कि निर्माण रुकवा दिया जाए। साथ ही फिलहाल गुंबद हटवा दी जाए और आगे का निर्माण रविवार को दोनों पक्षों की बातचीत के बाद हो।


इसके बाद सभी लोग वहां से चले गए और मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहीं, इस मामले में डीएम ऋषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि मस्जिद में निर्माण का काम हो रहा था, जिसे लेकर कुछ लोगों को आपत्त‍ि थी। कुछ जगह पर पथराव हुआ है। अफवाह के चलते मामला बढ़ गया। अभी पर्याप्त फोर्स लगा दी गई है और स्थिति कंट्रेाल में है, फायरिंग की सूचना नहीं है। शहर में अमन चैन बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।



शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story