- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
योगी राज में भी नहीं बदल सका यूपी पुलिस का रवैया- बीजेपी सांसद
शिव कुमार मिश्र
10 May 2017 12:23 PM GMT
x
बीजेपी के ही एक सांसद ने उनकी पुलिस के रवैये पर निशाना साधते हुए उसे सवालों के कटघरे में खड़ा किया
इलाहाबाद: यूपी की योगी सरकार सूबे की क़ानून व्यवस्था में सुधार का दावा करते हुए जहां इसे अपनी उपलब्धि बता रही है, वहीं दूसरी तरफ योगी की पार्टी बीजेपी के ही एक सांसद ने उनकी पुलिस के रवैये पर निशाना साधते हुए उसे सवालों के कटघरे में खड़ा किया है.
योगी राज में भी नहीं बदल सका यूपी पुलिस का रवैया
दिल्ली से बीजेपी के सांसद उदित राज ने यूपी पुलिस पर मनमानी व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उस पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है. उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि योगी राज में भी यूपी पुलिस का रवैया नहीं बदल सका है और पुलिस अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रही है.
योगी सरकार की कोई गलती नहीं: उदित राज
हालांकि उन्होंने यह साफ़ किया है कि इसमें योगी सरकार की कोई गलती नहीं है और सरकार को काम करने के लिए कम से कम छह महीने की मोहलत मिलनी चाहिए. इसके बावजूद योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह सरकार के खिलाफ भले ही नहीं हैं लेकिन वह सरकार से मांग करने के लिए ही इलाहाबाद आए हैं.
उदित राज ने साधा यूपी पुलिस पर निशाना
इलाहाबाद के मांडा इलाके में एक दलित किशोर की रहस्यमय मौत और उसके बाद हुए हंगामे के मामले में अपने गृहनगर इलाहाबाद आए दिल्ली बीजेपी के सांसद उदित राज ने इस मुद्दे पर यूपी पुलिस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि सरकार किसी की भी पार्टी की हो, पर पुलिस का रवैया नहीं बदलता है. इस मुद्दे पर उदित राज आज शहर से करीब सत्तर किलोमीटर दूर मांडा इलाके में महापंचायत भी करेंगे.
शिव कुमार मिश्र
Next Story