Archived

यमुना एक्सप्रेस-वे पर अमित जानी की गाड़ी का एक्सीडेंट, एक की मौत तीन घायल

Arun Mishra
19 Aug 2017 6:47 AM GMT
यमुना एक्सप्रेस-वे पर अमित जानी की गाड़ी का एक्सीडेंट, एक की मौत तीन घायल
x
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के थाना सुरीर इलाके में टायर फटने से हुआ है। हादसे में अमित जानी के पीएसओ की मौके पर मौत हो गई है..

नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर अमित जानी की गाड़ी का एक्सीडेंट आज यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। खबरों के मुताबिक, गाड़ी का टायर फटने के बाद ये हादसा हुआ है जिसमें एक की मौत हो गई है वहीं, तीन लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के थाना सुरीर इलाके में टायर फटने से हुआ है। हादसे में अमित जानी के पीएसओ की मौके पर मौत हो गई है।

'स्पेशल कवरेज न्यूज़' ने जब घटना की जानकारी मिलने के बाद अमित जानी के मोबाइल न. पर संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हो पाया। बिस्तृत खबर का इन्तजार है।

Next Story