- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
ASI ने पुलिस चौकी में बेटी से किया रेप, गिरफ्तार कर किया गया सस्पेंड
Kamlesh Kapar
28 Jun 2017 12:03 PM GMT
x
मथुरा के मंथ चौकी में तैनात एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर मंगलवार को अपनी 35 साल की शादीशुदा बेटी से पुलिस चौकी में ही रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मथुरा: रिटायरमेंट से महज 3 दिन पहले मथुरा के मंथ चौकी में तैनात एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर मंगलवार को अपनी 35 साल की शादीशुदा बेटी से पुलिस चौकी में ही रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ASI के सहयोगियों के मुताबिक इस बात को मानना बेहद मुश्किल था कि 58 साल का शख्स अपनी बेटी के साथ ऐसा कर सकता है।
सर्कल ऑफिसर संजय कुमार सागर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सस्पेंड भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की बेटी ने शिकायत दर्ज कराई है और बताया है कि सोमवार जब वह अपने पिता से मिलने पुलिस चौकी आई तो उसके पिता ने उसका रेप किया।
पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और यह भी दावा किया है कि उसे ऐसा करने के लिए बेटी ने ही उकसाया था। शुरुआती जांच में युवती ने बताया है कि जब वह 14 साल की थी तब भी उसके पिता ने उसका शारीरिक शोषण किया था। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी के बाद पिता ने उसका यौन शोषण करना बंद कर दिया था और उसे नहीं लगा था कि अब वह फिर ऐसा कुछ करेंगे।
पीड़िता ने अपने बयान में कहा, 'मैं आगरा कुछ मेडिकल टेस्ट्स के लिए आई थी। यहां देरी होने की वजह से उसने अपने पिता के साथ रात पुलिस चौकी में बिताने की सोची ताकि वह बाकी टेस्ट के लिए आगरा आ सके।' लड़की का ससुराल फिरोजाबाद में है।
पीड़िता ने कहा, 'मुझे लगा था इतने सालों में मेरे पिता बदल गए होंगे, लेकिन मैं गलत साबित हुई।' घटना के तुरंत बाद युवती ने अपने पति को फोन किया। पति थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर पहुंचा और फिर पुलिस को कॉल किया।
मथुरा के SP विनोद कुमार ने कहा कि युवती की शिकायत पर ASI के खिलाफ IPC की धारा 376(रेप), 323, 504 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
Next Story