Archived

योगी सरकार के एक माह पुरे होने पर आज़म खां का चौंकाने वाला बयान

Vikas Kumar
18 April 2017 12:45 PM GMT
योगी सरकार के एक माह पुरे होने पर आज़म खां का चौंकाने वाला बयान
x
File Photo
रामपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूबे की बागडोर संभालने के 30 दिन पुरे हो चुके है। सूबे की बागडोर संभालने के पहले दिन से ही सीएम योगी पुरे एक्शन में दिख रहे है। 19 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अभी अभी खबर आ रही है समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खां ने योगी सरकार के ३० दिन पुरे होने पर बड़ा बयान दिया है।

योगी सरकार के एक माह पुरे होने पर आज़म खां ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा चुनाव से पहले जो भाषा बोली जाती थी, जितने के बाद नहीं। अभी मुसलमान, इस्लाम, तलाक़ पर भाषाएं बोली जा रही है।


आज़म खां ने तंज कसते हुए कहा ऐसी भाषा से घृणा के अलावा कुछ और हासिल नहीं होगा। मुसलमानों को तंग और अपमानित किया जा रहा है। योगी के एक कानून वाले बयान पर बोले आज़म खां। द्रौपदी कहकर मुखातिब करना मुस्लिम महिलाओं के लिए अच्छा नहीं है। शरीयत और इस्लाम पर बहुत अच्छा नहीं हो रहा है। साडी गालियां सिर्फ मुसलमान, मुस्लिम महिलाओं में।
Next Story