Archived

बचाव एवं राहत कार्य में शिथिलता क्षम्य नहीं: मुख्यमंत्री

बचाव एवं राहत कार्य में शिथिलता क्षम्य नहीं: मुख्यमंत्री
x
Laxity is not conducive to rescue and relief work: CM
कुँवर दिवाकर सिंह
बहराइच: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने जनपद भ्रमण के दौरान सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के उपरान्त जनपद के तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम एरिया के प्राथमिक विद्यालय मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान तहसील के बाढ़ प्रभावित 12 ग्राम पंचायतों के बाढ़ पीड़ित 1068 लोगों को राहत सामग्री, 32 को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र तथा 04 लोगों को गृह अनुग्रह का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज प्रातः से मैने सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ गोण्डा एवं श्रावस्ती जनपदों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने के उपरान्त बहराइच आया हूॅ। मेरी बहराइच के बाढ़ पीड़ितों के साथ पूरी संवेदना है। प्रदेश सरकार बाढ़ क्षेत्रों में युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत कार्य सम्पादित करा रही है। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों के बचाव एवं राहत कार्य में कोताही अक्षम्य होगी, दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Image Title


मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने कहा कि जनपद में बाढ़ पीड़ितों को बचाव एवं राहत कार्य पहुंचाने में जिले के मंत्री, सांसद, विधायक जिला प्रशासन को हर सम्भव सहयोग प्रदान करें। इसके अलावा पशुओं के चारे आदि का भी माकूल प्रबन्ध के साथ-साथ बाढ़ पीड़ितों को समुचित चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करायी जाय। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही न होने पाये। बाढ़ एक आपदा है। आपदा की इस घड़ी मंे जनपद के मंत्री, सांसद, विधायक प्रशासन के साथ मिलकर मानवीय दृष्टिकोण के साथ बाढ़ पीड़ितों के समस्याओं का समाधान करायें। बाढ़ पीड़ितों के साथ मेरी पूरी संवेदना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बचाव एवं राहत कार्य में शिकायत मिलने पर दोषी बक्शे नहीं जायेंगे।

उन्हांेने सिंचाई विभाग को निर्देश दिया कि बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर बाढ़ समाप्ति के तत्काल बाद कार्ययोजना के अनुसार युद्धस्तर पर कार्य प्रारम्भ कर बाढ़ से पूर्व कार्य को पूर्ण कर लिया जाय ताकि बाढ़ की विभीषिका को रोका जा सके। जिससे आमजन को दिक्कतों का सामना न करना पडे़। उन्होंने बताया कि मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सौजन्य से प्रदेश मंे लगभग 10 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने जनपद वासियों को स्वतन्त्रता दिवस व जन्माष्टमी की शुभकानाएं भी दी।

Image Title

कार्यक्रम के दौरान तहसील महसी के बाढ़ प्रभावित ग्राम बाहरपुर के 32, रमवापुर खुर्द 69, पिपरी 59, पिपरा 100, कोढ़वा 80, बरवलिया 30, बौण्डी 251, गोलागंज 214, मुरौव्वा 95, कायमपुर 45, माझा दरियाबुर्द 25 तथा बासगढ़ी के 25 कुल 1068 लोगों को राहत सामग्री तथा 04 लोगों को गृह अनुग्रह का चेक वितरण किया गया। इसके अलावा बाढ़ एवं कटान प्रभावित गोलागंज एवं बौण्डी के 32 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, वित्त एवं राजस्व (एमओएस) श्रीमती अनुपमा जायसवाल, प्रमुख सचिव राजस्व डा. रजनीश दुबे, जिलाधिकारी अजय दीप सिंह, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना, सांसद बहराइच सुश्री सावित्री बाई फुले, विधायक नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित व रवीन्द्र कुमार सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रमिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, गणमान्यजन व भारी संख्या मंे बाढ़ पीड़ित व अन्य जनता मौजूद रही।
Next Story