Archived

श्रीकांत शर्मा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, शिकायत पर CMS को जमकर लगाई फटकार

Vikas Kumar
11 May 2017 8:58 AM GMT
श्रीकांत शर्मा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, शिकायत पर CMS को जमकर लगाई फटकार
x
बलिया : ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा यूपी के बलिया में जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तीमारदारों से बात की, तीमारदारों ने कर्मियों पर पैसे मांगने का आरोप लगाया।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शिकायत पर CMS को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने लापरवाही पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। श्रीकांत शर्मा से मरीजों ने खाना न मिलने का आरोप लगाया था।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा निरीक्षण के दौरान परिजनों की कई शिकायतें मिलीं है। गरीबों से इलाज का खर्च लेना और पूरी जांच व उपचार न करना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

उन्होंने कर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा मरीजों को निःशुल्क उपचार और भोजन की सुविधा तक नहीं मिल रही है। अस्पताल में स्वच्छता पर भी पर्याप्त जोर नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल में उपचार होना चाहिए वो बीमारियां फैलाने की जगह न बनें।
Next Story