लाइफ स्टाइल

सिरफिरे आशिक ने भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Arun Mishra
28 Jun 2017 8:48 AM GMT
सिरफिरे आशिक ने भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
x
पॉपुलर भोजपुरी सिंगर सोनी सिन्हा पर सिरफिरे आशिक ने मंगलवार रात धारदार हथियार से हमला कर दिया, वहीं इस हमले से भोजपुरी जगत के कलाकारों में काफी आक्रोश है।
मऊ : भोजपुरी चैनल महुआ के शो 'जिला टॉप' की पॉपुलर भोजपुरी सिंगर सोनी सिन्हा पर सिरफिरे आशिक ने मंगलवार रात धारदार हथियार से हमला कर दिया। सोनी को देर रात गंभीर हालत में मऊ के सदर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। बताया जा रहा है कि एकतरफा प्यार में किसी सिरफिरे आशिक ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

सोनी सिन्हा को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से स्थिति गंभीर होने पर इलाज के लिए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद से सोनी के जानने वाले और भोजपुरी जगत के लोगों का जमावड़ा जिला अस्पताल पर लग गया।

पूरा मामला जिले के थाना सरायलखंसी के रस्तीपुर गांव की है। यहां उसके किसी फैन ने एकतरफा प्यार में उसपर हमला कर दिया। हमले में उनके गर्दन और शारीर पर गंभीर चोटें आईं हैं। गायिका सोनी सिन्हा के बताया कि मंगलवार को वह वाराणसी से गाने का विडियो शूट करके लौटी थीं। रात में जब वह किसी काम से घर के बाहर निकली तो अचानक उनके ऊपर किसी ने जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि वह हमलावर को जानती हैं।

उन्होंने बताया कि हमलावर का नाम राहुल कुमार है और वह उससे एकतरफा प्यार करता है। हमले के बाद भाग रहे राहुल को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी की। इसके बावजूद वह भागने में कामयाब रहा। हालांकि पुलिस अभी मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। इस जानलेवा हमले के संबध में सोनी के परिवार के लोगों ने थाने में मुकदमा लिखने के लिए तहरीर दी। वहीं इस हमले से भोजपुरी जगत के कलाकारों में काफी आक्रोश है।
Next Story