Archived

ब्लू फिल्म ने बैठा दिया लखनऊ नगर निगम का सर्वर

Kamlesh Kapar
22 March 2017 2:04 PM GMT
ब्लू फिल्म ने बैठा दिया लखनऊ नगर निगम का सर्वर
x
लखनऊ : नगर निगम के संविदा कर्मचारियों का अजीबो-गरीब कारनामा सुनने को मिला है। पोर्न फिल्म के शौकीन कर्मचारियों ने पेनड्राइव का उपयोग कर नगर निगम के सिस्टम को ठप करा दिया। पेनड्राइव के उपयोग करने से निगम के सर्वर में वायरस फ़ैल गया जिसके कारन इसको हैक कर लिया गया।

बता दे कि सर्वर हैक होने से लखनऊ नगर निगम के लाखों फाइल क्रैश हो गया। जिसके कारण नगर निगम को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस परेशानी से बचने के लिए निगम को दुबारा डाटा एंट्री करनी पड़ेगी।
Next Story