Archived

बसपा से निकाले गए इंद्रजीत सरोज, मायावती पर लगाए गंभीर आरोप

Special Coverage News
2 Aug 2017 12:28 PM GMT
बसपा से निकाले गए इंद्रजीत सरोज, मायावती पर लगाए गंभीर आरोप
x
सरोज ने कहा कि मायावती ने काशीराम जी के उद्देश्यो को मटियामेट कर दिया है व वो एक पैसा गिनने की मशीन बन कर रह गई हैं
कौशाम्बी : बहुजन समाज पार्टी में बड़ी दरार पड़ती जा रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बसपा के कद्दावर नेता इंद्रजीत सरोज के को बहुजन समाज पार्टी से निकल दिया गया है। उनके निष्कासन के बाद जिले के तमाम पार्टी से जुड़े नेताओं ने इसका विरोध किया। वहीं, पूर्व मंत्री के समर्थन में जिले के दर्जनों नेता सामूहिक इस्तीफा देने को तैयार हैं।
इंद्रजीत सरोज ने मायावती पर लगाए गंभीर आरोप
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने पार्टी से निकाले जाने के बाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरोज ने कहा कि मायावती जी कहती है कि प्रति विधान सभा से 9 लाख से 22 लाख तक वसूल कर लाइये। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 22 -22 लाख प्रति विधान सभा ,पूर्वी उत्तर प्रदेश से 9-9 लाख और लखनऊ व इलाहाबाद मंडल से 15 -15 वसूल कर लाओ।

Image Title


मायावती जी काशीराम जी के उद्देश्यो को मटियामेट कर दिया है व वो एक पैसा गिनने की मशीन बन कर रह गई हैं। उन्होंने मायावती को दौलत का भूखा बताते हुए उन पर कई इल्जाम लगाए हैं। दावा किया है कि पैसों की वसूली न कर पाने का हवाला देकर खुद मायावती ने फोन पर निकाले जाने की जानकारी दी।

इन्द्रजीत सरोज का कद बसपा में काफी बड़ा था। वह मायावती के बेहद करीबी माने जाते थे। कई बार तो उन्हें बसपा में तीसरे नंबर का नेता तक कह दिया गया। उन्हें बसपा सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया। पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव जैसी जिम्मेदारी दी गयी। बताया जाता है कि इलाहाबाद के क्षेत्रों ओर कौशाम्बी में उनकी मजबूत पकड़ है। इन्द्रजीत सरोज का जन्म 14 जनवरी 1963 को कौशांबी जिले के नगरोहा गांव में हुआ था। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की। उनको एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।

Next Story