Archived

बदायूं पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी किया 24 घंटे में गिरफ्तार, किया खुलासा

बदायूं पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी किया 24 घंटे में गिरफ्तार, किया खुलासा
x
यूपी में ऑनर किलिंग की आशंका, प्रेमी जोड़े की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
बदायूं जिले के थाना वजीरगंज के ग्राम उरैना के किशनलाल पुत्र पुन्नीराम की पुत्री कुमारी आशा अपने ही गॉव के गोबिन्दा पुत्र पप्पूराम से प्रेम करती थी। जिनके घर बिलकुल आस पास एवं दोनों कौरी जाति के हैं। लडकी आशा पूर्व में गोबिन्दा साथ चली भी गयी थी। किशनलाल अपनी पुत्री आशा की शादी गोबिन्दा के साथ करने के लिये तैयार हो गया। गोबिन्दा दिल्ली में काम करता था। किशनलाल द्वारा दोनों की शादी की तारीख 21मई के लिए तय कर दी थी। जिसके बहाने से कल दिनांक 14 मई को किशनलाल द्वारा गोबिन्दा को उसके फूफा के साथ अपने घर पर बुला लिया गया।


.समय करीब 11ः30 बजे 1. किशनलाल पुत्र पुन्नीलाल 2. जलधारा पत्नी किशनलाल 3. रामवीर 4. विजयपाल पुत्रगण रामभरोसे निवासीगण ग्राम उरैना थाना वजीरगंज एवं दो व्यक्ति अज्ञात द्वारा आशा एवं गोबिन्दा की कुल्हाडी से काटकर हत्या कर दी। जिसके सम्बन्ध में थाना वजीरगंज पर मृतक गोबिन्दा के पिता पप्पूराम पुत्र पूरनलाल द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अपराध संख्या 712/17 धारा 147,148,120बी,302 भादवि पंजीकृत किया गया है। घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बिसौली एवं थाना प्रभारी वजीरगंज ने मय फोर्स तत्काल पहुचकर आवश्यक कार्यवाही कर आला कत्ल कुल्हाडी को बरामद किया गया।
यूपी में ऑनर किलिंग की आशंका, प्रेमी जोड़े की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय के कुशल नेत्रत्व में क्षेत्राधिकारी बिसौली के के सरोज एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार की टीम द्वारा घटना के मुख्य अपराधी किशनलाल पुत्र पुन्नीलाल को 24 घण्टें के भीतर ही ग्राम उरैना के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही पर जनता के लोगों द्वारा प्रशंसा की गयी।
Next Story