Archived

मुर्गे ने ली बच्चे की जान, कहानी पढ़कर कांप जाएंगे!

Special Coverage News
6 July 2017 12:44 PM GMT
मुर्गे ने ली बच्चे की जान, कहानी पढ़कर कांप जाएंगे!
x
दिल दहला देने घटना सामने आई है, जहां घर में खेल रहे बच्चे को एक क़ातिल मुर्गे ने चोंच से नोँच कर मौत के घाट उतार दिया।​
सहारनपुर : अभी तक आपने आदमखोर कुत्तों के आतंक की खबरें बहुत सुनी होंगी लेकिन क़ातिल मुर्गे की कहानी शायद ही सुनी और देखीं हो। जी हाँ सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ इलाके में ऐसी ही दिल दहला देने घटना सामने आई है जहां घर में खेल रहे बच्चे को एक क़ातिल मुर्गे ने चोंच से नोँच कर मौत के घाट उतार दिया।​ घटना के बाद से एक ओर जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीँ क़ातिल मुर्गा खुलेआम घूम रहा है। ​यह खबर आपको अटपटी जरूर लग रही होगी लेकिन सच्चाई यही है।

घटना बीजेपी ​​सासंद द्वारा गोद लिए गांव खुशहालीपुर कला ​की है। जहां महकार सिंह​ अपनी बीवी और तीन बच्चो के साथ रहता है। ​बुधवार की ​दोपहर महकार सिंह घर के काम से कहीं बाहर गए हुए थे। घटना के वक़्त महकार की पत्नी ​बच्चों को घर के आंगन में ​खेलता ​छोड़ खाना बना रही थी । ढाई साल का बच्चा कालू खेलता हुआ पड़ोसी के आंगन में चला गया। ​जहां ​पड़ोसी ने अपने घर में मुर्गे पा​ले हुए हैं। ​

कालू पडोसी के बच्चो के साथ खेलने लगा तो ​इसी बीच एक मुर्गे ने बच्चे के सिर पर चोंच से हमला कर दिया। जिससे बच्चा​ बुरी तरह से लहूलुहान हो​ गया​ जब तक कोई कुछ समझ पाता तब खूंखार मुर्गे ने बच्चे के सिर पर कई वार कर दिए ​।​ जिससे बच्चा वहीँ बेहोश होकर गिर गया ,​ ​कालू के साथ खेल रहे बच्चो ने रोते हुए शोर मचा दिया। ​बच्चो के शोर और​​ रोने की आवाज सुन कर उसकी मां​ और दूसरे पडोसी मौके पर पहुं​चे।

उन्होंने किसी तरह मुर्गे को वहां से भगाया​ और आनन फानन में बच्चे को लेकर छुटमलपुर ​के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।​ बच्चे की मौत के बाद एक ओर जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीँ पुरे इलाके में मुर्गे द्वारा बच्चे की हत्या किये जाने की की घटना चर्चा ​का विषय बनी हुई है।
रिपोर्ट : राहुल पटेल
Next Story