Archived

UP: मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलने का विरोध, CM योगी का पुतला फूंक रहे 3 कांग्रेसी झुलसे

Kamlesh Kapar
9 Jun 2017 11:19 AM GMT
UP: मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलने का विरोध, CM योगी का पुतला फूंक रहे 3 कांग्रेसी झुलसे
x
demonstration to change the name of Mughalsarai junction
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने को लेकर राजनीति शुरू हो गयी है। पिछले तीन दिनों से धरना प्रदर्शन और हंगामा चल रहा है। कांग्रेस द्वारा किये जा रहे इस धरने के तीसरे दिन आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूँका।

Image Title



इस दौरान मौके पर उपस्थित पुलिस ने इन कोंग्रेसियो से पुतला छिनने की कोशिश की। लेकिन पुतला छिनने के दौरान तीन कोंग्रेसी बुरी तरह से झुलस गए। इस दौरान बलुआ थाना प्रभारी अवधेस सिंह सहित दो पॉलिस कर्मी भी झुलस गए। जिन्हें तुरंत मुग़लसराय के राजकीय महिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ इनका इलाज किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने मुगलसराय स्‍टेशन का नाम परिवर्तित कर पंडित दीनदयाल नगर जंक्‍शन करने के लिए एक पत्र राज्‍य सरकार को भेजा है। इसके बाद से ही इस बात का विरोध जोरों पर है। दरअसल मुगलसराय के रेलवे यार्ड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का शव मिला था। यही वजह है कि चंदौली से सांसद मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय इसका नाम दीनदयाल उपाध्‍याय के नाम पर रखना चाहते हैं।
Next Story