Archived

तमंचे के बल पर देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, MMS बनाया, फिर...

Arun Mishra
20 Jun 2017 12:35 PM GMT
तमंचे के बल पर देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, MMS बनाया, फिर...
x
देवर ने अपनी भाभी के साथ घर बुलाकर उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। और दुष्कर्म की क्लीपिंग इंटरनेट पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर डेढ़ माह तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा...
संभल : उत्तरप्रदेश के जनपद संभल में एक रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। बहजोई थाना इलाके में एक देवर ने अपनी भाभी के साथ घर बुलाकर उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। और उसके बाद युवक ने दुष्कर्म की घटना का वीडियो बना लिया। जिसके बाद महिला की दुष्कर्म की क्लीपिंग इंटरनेट पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर डेढ़ माह तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। काफी परेशान होकर महिला ने अपने देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला बहजोई थाना इलाके में एक गांव का है। जहाँ एक महिला को परिवार के ही देवर आकाश ने डेढ़ माह पहले किसी काम का बहाना बनाकर अपनी भाभी के घर पर बुलाया था। और उसके बाद जब महिला वहां पहुंची तो देवर ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। हद तो जब हो गयी देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म की घटना की वीडियो क्लिप भी बना ली।

महिला ने जब पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो युवक ने इस वीडियो को शोशलमीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे डाली। और कहा कि अगर पुलिस में शिकायत की तो इस वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। वीडियो का भय दिखाकर देवर अपनी भाभी के साथ डेढ़ माह तक यौन शोषण करता रहा। डेढ़ माह तक शारीरिक शोषण झेलने के बाद महिला ने अपने पति को देवर की करतूत सुनाई।

महिला के पति ने आरोपी देवर के खिलाफ कार्यवाही के लिए थाने पहुँच कर शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे का कहना है कि आरोपी युवक आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट : सागर रस्तोगी
Next Story