Archived

दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी, पहले डॉ. पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की फिर खुद को मारी गोली..

Special Coverage News
12 July 2017 9:29 AM GMT
दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी, पहले डॉ. पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की फिर खुद को मारी गोली..
x
इस डबल मर्डर के कुछ सवाल हैं, अब इन सवालों के जबाब खुद पुलिस को तलाशने होंगे ?
हमीरपुर : यूपी के हमीरपुर में घरेलू कलह एक और परिवार को निगल गई। पहले एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी की तमंचे से गोली मार हत्या कर दी और फिर खुद भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इस दोहरे हत्याकांड से जिले में सनसनी फ़ैल गयी हैं। लेकिन स्थानीय लोग इस घटना को पूरी तरह संदिग्ध रूप से देख रहे हैं।

इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे कस्बे में सनसनी है। हर आँख नम है क्योकि यहाँ एक 50 वर्षीय डॉक्टर ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी को गोली मार मौत के घाट उतार कर खुद भी जान दे दी है। सफेद कपड़ों में लिपटी हुईं दो लाशें उन्ही बदनसीब पति -पत्नी की है जो पारिवारिक कलह की भेंट चढ़ गये हैं। देर रात 3 बजी चली दो गोलियों ने एक हँसते खेलते परिवार को खत्म कर दिया। इस घटना को अंजाम देने से पहले डॉक्टर ने अपने दोनों बेटो की परवाह भी नही की।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली कस्बे में रहने वाले डॉ. ओम प्रकाश सिंह अपनी पत्नी गीता और उनके दोनों बेटे कोटा में रहकर पढाई कर रहे थे। ओम प्रकाश कस्बे में ही एक प्राइवेट क्लीनिक चलाते थे और उनकी पत्नी रागौल के प्राथमिक स्कूल में अध्यापिका के रूप में कार्यरत थी। अच्छी खासी प्रापर्टी के मालिक डॉ ओम प्रकाश के जीवन में कोई कमी नही थी। लेकिन आज सुबह उसकी पत्नी गीता की लाश कमरे में मिली और डॉक्टर की लाश छत पर पडी मिली। जिसने भी दोनों की लाशें देखी उनके रोंगटे खड़े हो गए और एक साथ पति और पत्नी की मौत से पूरे कस्वे में दहशत फैल गयी।

दोहरे हत्या कांड की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने भी दर्दनाक घटना की जाँच शुरू कर दी है। साथ ही साथ पूरी घटना को घरेलू कलह से जोड़कर देख रहे हैं। लेकिन घटना स्थल में ऐसे कई सवाल मौजूद है जिनके जबाब खुद पुलिस के गले नही उतर रहे हैं।

पति द्वारा पत्नी की हत्या कर खुद भी जान देने की सनसनी खेज वारदात के बाद हर कोई हैरान परेशान है। दोहरे हत्या काण्ड का कारण कोई भी नही बता पा रहा है। पर हर कोई हैरान जरुर है कि कौन सी ऐसी बात थी जिससे नाराज होकर डॉक्टर ओम प्रकाश ने अपनी पत्नी गीता की हत्या कर खुद आत्म हत्या कर ली। बरहराल, पुलिस ने दोनों लाशों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर दिया है।

मृतक डॉक्टर घर के तीसरे फ्लोर में रहते थे। दूसरे फ्लोर उसके छोटे भाई का परिवार रहता था लेकिन गोली की आवाज छोटे भाई के परिवार को नही सुनायी दी। लेकिन 100 मीटर दूरी पर डूयुती में तैनात पुलिस कर्मियों ने गोली की आवाज सुनी और मौके पर आ गए। जब कि छोटे भाई का परिवार सोता ही रहा।

डॉक्टर की पत्नी की लाश एक कमरे में बैड के ऊपर मिली और डॉक्टर की छत पर तो दूसरे एक कमरे में लाश को खींचने से बने खून के निशान कहां से आए और आखिर बड़ा सवाल जब डॉक्टर ने ही पत्नी गीता की हत्या की तो गीता के मुंह में कपड़ा ठूंसने की उसे क्या जरुरत थी? अब इन सवालों के जबाब खुद पुलिस को तलाशने होंगे ?
रिपोर्ट : शिवशाक्ति सैनी
Next Story