Archived

वाराणसी : अंधाधुंध फायरिंग से थर्रा उठा इलाका, 5 लोग घायल

Arun Mishra
13 Jun 2017 5:50 PM GMT
वाराणसी : अंधाधुंध फायरिंग से थर्रा उठा इलाका, 5 लोग घायल
x
महीने भर से रोशनदान और चारदीवारी को लेकर हो रहे विवाद ने दोनों पड़ोसियों के बीच खून खराबा करवा दिया...
आशुतोष त्रिपाठी

वाराणसी : लंका थाना क्षेत्र के भोगबीर मे अंधाधुंध फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा। झगड़े के बाद दो पड़ोसियों के बीच हुई फायरिंग में 5 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

महीने भर से रोशनदान और चारदीवारी को लेकर हो रहे विवाद ने दोनों पड़ोसियों के बीच खून खराबा करवा दिया।

बताया जाता है कि भोगबीर मे सुल्तानपुर जिले में तैनात सब इंस्पेक्टर अशोक सिंह के भाई अरुण सिंह और आलोक सिंह रहते हैं इनके मकान से सटा हुआ रिटायर लेखपाल हरिशंकर सिंह हैं जिनके दो बेटे रणधीर सिंह शक्ति सिंह हैं।

हरिशंकर सिंह ने बताया कि आज दोपहर आलोक सिंह मेरे बेटे शक्ति सिंह के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा था वह हल्ला सुनकर हमने समझा कर मामला शांत करा दिया। मौके पर पहुंचे अरुण सिंह आवेशित होकर फायरिंग करने लगे जिसमें मुझे और मेरे दोनों बेटों को गोली लगी है। दूसरी तरफ अरुण सिंह का कहना है कि मेरे भाई को मार पीट रहे थे मौके पर पहुंचा तो लोगों ने मेरी पिस्टल छीन फायरिंग कर दी जिसमें सभी लोग घायल हो गए।

फायरिंग में रणधीर सिंह उर्फ छोटू (31) के पेट में दाएं तरफ, शक्ति सिंह (28) को भी पेट में, हरिशंकर सिंह (65) की जांघ में और अरुण (45) के दाएं हाथ में गोली लगी हैं।पुलिस ने लेखपाल पक्ष के तीन घायलों को लंका स्थित निजी अस्पताल और दरोगा पक्ष के दो घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

सूत्रों की माने तो गोली अरुण सिंह ने चलाई है और कानूनी पेंच से बचने के लिए खुद को भी गोली मारकर घायल कर लिया।
Next Story