Archived

जेल अधीक्षक ने होमगार्ड को बेरहमी से पीटा, दी गंदी-गंदी गलियां!

Arun Mishra
20 Aug 2017 8:29 AM GMT
जेल अधीक्षक ने होमगार्ड को बेरहमी से पीटा, दी गंदी-गंदी गलियां!
x
बुजुर्ग होमगार्ड का आरोप है कि जेल अधीक्षक ने उसे दौड़ाकर पीटा। उसका कसूर यह था कि रात भर ड्यूटी करने के बाद सुबह लगभग 7 बजे उसे चक्कर आया और लेट गया...

कौशाम्बी : तेवां जिला कारागार के भीतर शुक्रवार सुबह जेलर ने एक होमगार्ड को बुरी तरह डंडों से पीटा। बुजुर्ग होमगार्ड का आरोप है कि जेल अधीक्षक ने उसे दौड़ाकर पीटा। उसका कसूर यह था कि रात भर ड्यूटी करने के बाद सुबह लगभग 7 बजे उसे चक्कर आया और लेट गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीएम से की है।

जिला जेल में तैनात होमगार्ड लक्ष्मण दत्त मौर्य ने बताया कि गुरुवार को रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक उसकी ड्यूटी लगी थी। रात को चेकिंग के दौरान वह मुस्तैद अवस्था में मिला। सुबह सात बजे के आसपास उसे चक्कर आया और तबियत बिगड़ने लगी तो वो लेट गया, इस पर उधर से आए जेल अधीक्षक भीम सिंह ने न पूछा न ताछा गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने डंडे से पिटाई की। बुजुर्ग होमगार्ड को फील्ड में दौड़ाकर पीटा।

इस दौरान होमगार्ड रहम की भीख मांगता रहा। पर, उसकी एक नहीं सुनी गई। यह देख अधीनस्थ दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने बीच-बचाव कर होमगार्ड की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने मुख्यालय आकर मामले की शिकायत डीएम मनीष कुमार वर्मा से की। डीएम ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
रिपोर्ट : नितिन अग्रहरि

Next Story