Archived

यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद, मैनपुरी में सर्राफा कारोबारी की गोली मार कर हत्या

Arun Mishra
9 Jun 2017 5:35 AM GMT
यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद, मैनपुरी में सर्राफा कारोबारी की गोली मार कर हत्या
x
Jeweller shot dead by bikers in Mainpuri
मैनपुरी : उत्तरप्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मैनपुरी जिले के भोगांव में सर्राफा व्यापारी सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाइक सवार तीन लुटेरों ने कारोबारी से 30 लाख रुपए के जेवर और नगदी भी लूट ली। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सर्राफा व्यापारी राजेश वर्मा की लूट और हत्या के विरोध में मैनपुरी का सम्पूर्ण बाज़ार बंद है।

दरअसल बीती रात मैनपुरी के भोगांव में ज्वेलर राजेश वर्मा अपनी दुकान बंद कर जा रहे थे, रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनसे लूटपाट की कोशिश की। राजेश ने जब विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी गई। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार बदमाश राजेश वर्मा से 30 लाख से ज्यादा को गहने और नकदी लूटकर ले गए।

हत्या के विरोध में मैनपुरी का सम्पूर्ण बाजार बंद

लोगों ने जिला अस्पताल पर सेकड़ों की संख्या में पहुंचकर योगी सरकार और जिला प्रशाशन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।
Next Story