Archived

कानपुर : केंद्रीय सरकार स्वास्थय योजना कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न, प्रदीप कुमार बने अध्यक्ष

Arun Mishra
9 April 2017 3:11 AM GMT
कानपुर : केंद्रीय सरकार स्वास्थय योजना कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न, प्रदीप कुमार बने अध्यक्ष
x
कानपुर : सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त केंद्रीय सरकार स्वास्थय योजना कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव रतनलाल नगर स्थित कार्यालय पर संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के पदों पर चुनाव हुआ। जवकि संयुक्त सचिव पर केशव लवानियां, कमलेश कुमार शुक्लाएवं रूबी कुमारी उपाध्यक्ष, महिला आरक्षित पद पर पूनम दुवे, संगठन मंत्री पद पर धर्मेंद्र कुमार, वित्त सचिव पद पर उमेश कुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य वेदप्रकाश शर्मा, प्रवीण कुमार, रवि दास, राजेंद्र कुमार, मूलचंद्र, अवधेश पाण्डेय एवं शत्रुघ्न प्रसाद निर्विरोध चुने गए।

अध्यक्ष पद पर प्रदीप सिंह यादव ने अपने प्रतिद्वंदी राजू कुमार पर 57 मतों के अंतर से जीत हासिल की। महामंत्री पद पर देवराज सिंह ने 54 मतों से नरेंद्र कुमार सोनकर को पराजित कर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर हरिओम वर्मा एवं विपुल सिंह विजयी घोषित हुए।

लगातार दूसरी बार निर्वाचित महामंत्री देवराज सिंह ने अपने सम्बोधन में संघ के सभी मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन की दमनात्मक नीतियों के विरोध में और कर्मचारियों के हितों के लिए संघ के सभी सदस्यों के साथ मिलकर पूर्व की भांति संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

निवार्चित अध्यक्ष प्रदिव यादव एवं संयुक्त सचिव केशव लवानियां ने संयुक्त रूप से कहा कि हम कर्मचारियों के हितों कि रक्षा के लिए करत संकल्पित हैं।
Next Story