Archived

सिचाई मंत्री धर्मपाल बोले, अधिकारीयों की मानसिकता सपा की है इसलिए प्रदेश में अपराध बढ़ा

सिचाई मंत्री धर्मपाल बोले, अधिकारीयों की मानसिकता सपा की है इसलिए प्रदेश में अपराध बढ़ा
x
सिचाई मंत्री का बड़ा बयान

कासगंज: उत्तर प्रदेश सरकार के सिचाईं मंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार को कासगंज में पहुँचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा उनका जोशीला स्वागत किया गया। इस मौके पर सिचाई मंत्री का बड़ा बयान सामने आया। बढ़ते हुए अपराध पर अधिकारियों की मानसिकता को सपा शासन वाली पुरानी मानसिकता बताया, तो वहीं विकास कार्य के लिए आये हुए पैसे के खर्च के हिसाब को अधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय विधायक को देने के बात कही।


प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह दलबल के साथ सबसे पहले तीर्थ नगरी सोरों में पहूंचे। जहां भाजपा नेताओ ने गंगाजली भेंट कर जोशीला स्वागत किया। बाद में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने एनआर पब्लिक स्कूल में नेताओ के साथ सभा का आयोजन किया। इस दौरान नेताओ ने उनको 51 किलो का पुष्पहार पहना कर जोशीला स्वागत किया।


बाद में मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तो वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्वागत से गद्गद् हुए मंत्री धर्मपाल सिंह पदाधिकारियों को हौसला अफजाई करते हुए कहाकि अधिकारियों को बोल दिया गया है कि संबंधित विधायको को सूचित करें कितना रूपये आया है और उन्होंने खराब पडे ट्यूबवेल को सही कराने के तत्काल निर्देश दिए।


सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बिगडती कानून व्यवस्था के सवाल पर सरकार का बचाव करते हुए कहा कि अधिकारी सपा सरकार की मानसिकता पर पर कार्य कर रहे हैं। इस वजह से अपराध बढ़ रहा है कुछ अधिकारियों को हटा दिया और कुछों का जल्द स्थानांतरण कर दिया जाएगा। अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी, कुछ ही दिनों में अपराधी खुद ही समाप्त हो जाएगें।

अतुल यादव की रिपोर्ट

शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story