- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
बेकाबू DCM ने महिला को रौंदा, महिला की मौके पर ही मौत
Special Coverage News
15 July 2017 12:56 PM GMT
x
मंझनपुर : सिराथू मार्ग पर शुक्रवार सुबह बेकाबू डीसीएम ने महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला सड़क पार कर खेत की ओर जा रही थी। हादसे के बाद भाग रहे डीसीएम चालक को पुलिस ने वाहन समेत धर दबोचा।
पीछा कर रहे लोगों ने चालक को पुलिस के चंगुल से खींचकर मारापीटा। किसी तरह पुलिस ने उसे बचाया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे सीओ ने उग्र लोगों को शांत कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खोदायगंज गांव की शमीना बेगम (50) पुत्री कयूम अहमद शुक्रवार सुबह खेत की ओर जा रही थी। जैसे ही वह सिराथू-मंझनपुर मार्ग पर पहुंची सिराथू की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे डीसीएम चालक को पुलिस ने वाहन समेत पतौना पुल के समीप से धर दबोचा।
डीसीएम का पीछा कर रहे गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने चालक को खींचकर मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस ने उसे बचाया। उधर हादसे से गुस्साए लोगों ने सिराथू-मंझनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर हंगामा शुरू कर दिया। अफसरों ने उग्र लोगों को समझाते हुए मामला शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चक्काजाम से करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
Special Coverage News
Next Story