Archived

जानिए योगी सरकार ने इन 30 दिनों में क्या-क्या बदला यूपी में?

Vikas Kumar
18 April 2017 6:14 AM GMT
जानिए योगी सरकार ने इन 30 दिनों में क्या-क्या बदला यूपी में?
x
File Photo
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूबे की बागडोर संभालने के 30 दिन पुरे हो चुके है। सूबे की बागडोर संभालने के पहले दिन से ही सीएम योगी पुरे एक्शन में दिख रहे है। 19 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। जानें योगी सरकार की इन 30 दिनों की 20 बड़ी उपलब्धियां

30 दिन पूरे होने पर योगी सरकार की बड़ी उपलब्धियां

1. योगी सरकार ने किसानों का 1 लाख तक का क़र्ज़ माफ़ किया।
2.
सभी जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे बिजली के लिए करार किया गया।
3. 24 घंटे बिजली के लिए केंद्र से पावर फॉर आल करार किया गया।
4. योगी सरकार ने 5 जून तक यूपी की सभी सड़कों को गढ़ामुक्त बनाने का आदेश दिया।
5. अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई की जा रही है।
6. कानून व्यस्था में सुधार के वादे और एंटी रोमिओ स्क्यॉड टीम का गठन।
7. मंत्रिओं अधिकारिओं को सम्पति का ब्यौरा देने का निर्देश जारी।
8. सरकारी दफ्तरों में पान गुटखा बैन किया गया।
9. दिसंबर तक 30 जिलों को खुलें शौच मुक्त करने का आदेश।
10. यूपी को सुशासन देने के लिए बायोमीट्रिक सिस्टम के निर्देश।
11. कर्मचारिओं के अटेंडेंस के लिए ब्योमीट्रिक सिस्टम के निर्देश।
12. मंत्रिओं ने कामकाज का प्रेजेंटेशन भी सीएम योगी को दिया जा रहा है।
13. इलाहाबाद, मेरठ, आगरा, गोरखपुर, झांसी में मेट्रो चलाने का ऐलान।
14. योगी सरकार ने बिजली बिलों पर सरचार्ज माफ किया।
15. सस्ती दवाइओं के लिए नए मेडिकल शॉप खोलने का वादा।
16. मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए कदमों का ऐलान किया।
17. बकाया राशि को लेकर गन्ना किसानों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत।
18. किसानों से 100% गेहूं खरीद, मीलों को 14 दिन में भुगतान का आदेश।
19. गाजीपुर में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स।
20. योगी आदित्यनाथ कैलाश मानसरोवर यात्रियों को सरकार की ओर से 1-1 लाख की आर्थिक मदद का किया ऐलान।
21: 24 घंटे के अंदर शहरी क्षेत्रों में ट्रांसफारमर बदलने का प्रावधान।

बता दें उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की आज 1 महीने में तीसरी कैबिनेट बैठक होने जा रही है। बैठक शाम 5 बजे लखनऊ के लोक भवन में होगी। 1 महीने में ये तीसरा मौका होगा जब योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री मिलने जा रहे हैं। पहली 2 बैठकों में कई अहम फैसलों के बाद इस मीटिंग से भी खासी उम्मीदें हैं।
Next Story