Archived

मंत्री महेन्द्र सिंह का बड़ा बयान, 'जो अधिकारी काम नहीं करेगा उसकी होगी छुट्टी'

Vikas Kumar
12 April 2017 2:20 PM GMT
मंत्री महेन्द्र सिंह का बड़ा बयान, जो अधिकारी काम नहीं करेगा उसकी होगी छुट्टी
x
लखीमपुर : यूपी में सत्ता परिवर्तन के बाद सभी विभागों में हलचल मची हुई है। वहीं इसी बीच मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।

मंत्री महेन्द्र सिंह ने कहा जो अधिकारी काम नहीं करेगा उसकी छुट्टी होगी। अब निलंबन नहीं सीधे छुट्टी होगी। उन्होंने कहा अस्पतालों में बायोमीट्रिक व्यवस्ता जल्द की जाएगी। अस्पतालों में जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी जल्द पूरी करेंगे।

बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी की बागड़ोर संभालने के पहले ही दिन से एक्शन पे एक्शन ले रहे है। यूपी में सत्ता संभालने के पहले ही दिन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरा जोर यूपी में कानून व्यवस्था और भ्रस्टाचार ठीक करने पर रहा है।
Next Story