Archived

आखिर क्या है इस भैंस का गुनाह, यूपी पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार?

Vikas Kumar
11 May 2017 12:36 PM GMT
आखिर क्या है इस भैंस का गुनाह, यूपी पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार?
x
लखीमपुर : यूपी के लखीमपुर खीरी से यूपी पुलिस ने एक भैंस को गिरफ्तार किया है। आखिर क्या है इस भैंस का गुनाह? यूपी पुलिस ने इस भैंस को क्यों गिरफ्तार किया है। आप भी इस भैंस के आरोप जानकर चौंक जाएंगे।

दरअशल यूपी के लखीमपुर खीरी में यूपी पुलिस ने सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक भैंस को आरोपी बनाया है। ये पूरा मामला कोतवाली इलाके का है।

पलिया के बलदेव बैदिक इंटर कालेज में बाउंड्री के अंदर वन विभाग ने पिछले साल वृक्षारोपण किया था। बाउंड्री के अंदर सरकारी पेड़ लगे थे। ये भैंस बाउंड्री वॉल फांद कर उसमें घुस आई। इस भैंस पर उन सरकारी पेड़ों को चबा जाने और नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

कॉलेज प्रशासन की ओर से कहना है कि आवारा जानवर बड़ी मेहनत से उगाए गए पेड़ों को चंद मिनटों में चट कर जाते हैं। ये भैंस कॉलेज प्रांगण में घुसकर नुकसान पहुंचा रही थी। इसी बीच कॉलेज वालों ने डायल 100 पर फोन कर इसकी सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पहुंचकर उस भैंस को बांधकर अपने साथ कोतवाली ले गई।
Next Story