Archived

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : दिन दहाड़े दोनों की गोली मारकर हत्या, जानिए- क्या है पूरी कहानी?

Arun Mishra
6 Jun 2017 3:22 AM GMT
प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : दिन दहाड़े दोनों की गोली मारकर हत्या, जानिए- क्या है पूरी कहानी?
x
...इस तरह एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया.?
इटावा : प्यार करने वालों को कभी मुकम्मल जहां नहीं मिलता, कहीं ज़मीं तो कहीं आसमाँ नहीं मिलता। वाकई, प्यार करने वालों को उत्तर प्रदेश के इटावा में कुछ हासिल नहीं हुआ, बस नसीब हुई तो दोनों को दर्दनाक मौत। इस तरह एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। यहाँ दो प्यार करने वालों को किसी के हाथों मरना पड़ा। दरअसल एक प्रेमी प्रेमिका की लाश एक गाड़ी में मिली है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की गोली मारकर हत्या की गयी है।

क्या है मामला?
जनपद इटावा के भरथना क्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया जब एक बुलेरो कार में प्रेमी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बाद में हत्यारे बुलेरो कार में दोनों के शव छोड़कर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि मृतक प्रेमी संदीप जसवंतनगर क्षेत्र के कटेखेडा गाँव का रहने वाला है।

इस मामले को लेकर कई सवाल पुलिस और वहां की आमजनता को गले नहीं उतर रहे। सवाल है कि अपने घर से करीब 45 किलोमीटर दूर दोनों लोग क्या करने आये थे? यह सवाल जितना जनता के मन को कुरेद रहा है उतना ही पुलिस को। यह जाँच का विषय जरूर है। हालाँकि पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँच गये हैं और शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Next Story