Archived

भ्रष्टाचारियों पर रहम नहीं - राकेश त्रिपाठी

भ्रष्टाचारियों पर रहम नहीं - राकेश त्रिपाठी
x
‘ न गुण्डाराज ना भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार’

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने यूपी चुनाव अभियान में नारा दिया था ' न गुण्डाराज ना भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार'। भाजपा सरकार बनने के बाद जहां गुण्डों-माफियाओं पर शिंकजा कसा जा रहा है वहीं भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारियों पर भी कठोरता से कार्यवाही की जा रही है। शिक्षा, चिकित्सा, पीडब्लूडी समेत तमाम विभागों में निलम्बन की कार्यवाहियां की गई है। कई परियोजनाओं की गहनता से जांच की जा रही है, जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। कई भ्रष्ट संस्थाओं को ब्लैक लिस्ट भी किया गया है।


त्रिपाठी ने कहा कि लखनऊ सहित प्रदेश भर में आयकर विभाग के छापे सरकार की इच्छाशक्ति को प्रदर्शित कर रहे है। भ्रष्ट नेताओं अधिकारियों में इन कार्यवाहियों से दहशत है। पेट्रोल पम्पों पर चिप लगाकर किए जा रहे भ्रष्टाचार पर भी भाजपा सरकार ने लगाम लगाई है। भ्रष्टाचार पर अकंुश लगाए जाने के लिए तकनीकि आधारित मानिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।


त्रिपाठी ने कहा तीन वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार पर विपक्षी भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा सके। यह केन्द्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है। भ्रष्टाचार के कारनामों से जनता का विश्वास राजनीतिक व्यवस्था से उठता जा रहा था, जिसे भाजपा ने बहाल किया है। जनता के पैसों की संगठित लूट भाजपा शासन में बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। निचले स्तर के भ्रष्टाचार पर भी कठोरता से अंकुश लगाए जाने के प्रयास निरन्तर जारी है।

Next Story