Archived

कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण
x
Cabinet Minister Shrikant Sharma has redressed the problems of people at BJP headquarters
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने जनता की समस्याएं सुनी एवं मौके पर ही त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। कई आवेदको की समस्याओं के लिए चिट्ठी बनाकर सम्बन्धित विभागों को भेजने का निर्देश दिया।

रामपुर के मदरसे में तिरंगा व राष्ट्रगान के मामले में सरकरी आदेशों के अनुपालन न किये जाने पर पत्रकार द्वारा पूछे गऐ सवाल का जबाब देते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि तिरंगा हम सबके लिए है और तिरंगे का सम्मान करना हम सबका कत्र्तव्य है। 15 अगस्त और 26 को जनवरी हम राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाते है, हमारी आने वाली पीढियां जो मदरसों में, स्कूलों में हैं वो भारत का भविष्य है, और उनको अपने क्रान्तिकारियों के बारे मे,ं शहीदों के बारे में, देश की एकता अखण्डता के बारे में, अपने जो प्रतीक है उनके बारे में जानकारी देना सरकारों का नैतिक दायित्व है। इसमें कुछ लोग निजी स्वार्थ के कारण राजनीति कर रहे है जो बिल्कुल गलत है और हम इसकी कडे़ शब्दों में निन्दा करते है। कानून सबके लिए एक जैसा है, देश एक है और कानून का अनुपालन सबके द्वारा होना चाहिए। दुर्भाग्य की बात यह है कि 70 साल बाद भी इस प्रकार के सर्कुलर जारी करने पड़ रहे है। क्योंकि अबतक जो लोेग सत्ता में रहे उन्होने सत्ता का दोहन किया और एक वर्ग विशेष को सिर्फ वोट बैंक के तरीके से देखा जबकि देश सबका है, 70 साल बाद भी इस तरह की चर्चाए होना अफसोस जनक है इसका श्रेय पूरी तरह पूर्ववर्ती सरकारे जिम्मेदार हैं। हम तिरंगे के नीचे सब एक है, यह लोग तंत्र का उत्सव है उसको हम सब मिलकर मनाते है कानून का कोई उल्लंघन करेगा तो निश्चित रूप से कानून अपना काम करेगा।

कल औरैया जिला में जिला पंचायत चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी और पुलिस के बीच हुई झडप के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा कार्यकर्ताओं से मिलने औरैया जा रहे थे पुलिस ने अखिलेश यादव को आगरा एक्सप्रेसवे पर गिरफ्तार कर लिया। पत्रकारों द्वारा पूछे गए इस सवाल के जबाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी से वह अपील करते है कि वह समझदार है और उन्हें प्रदेश में शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने में सहयोग करना चाहिए। अगर वहां कुछ हुआ है, तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अपना काम करेगेें।

आंगनवाडी कार्यकर्तियों के द्वारा विधानसभा के पास धरना देने और प्रदर्शन करने पर मंत्री ने कहा कि सरकार उनके बारे में सोच रही है। उनके लिए सरकार जल्द ही बेहतर फैसला लेगी। इसलिए आंगनवाडी कार्यकर्तियों को सब्र करना चाहिए।


Next Story