Archived

यूपी के गुंडा गुंडी सुनलो, ये पिस्टल वाला गांधी हैं, योगी केवल योगी नहीं ,योगी खुद में एक आंधी हैं.

यूपी के गुंडा गुंडी सुनलो, ये पिस्टल वाला गांधी हैं, योगी केवल योगी नहीं ,योगी खुद में एक आंधी हैं.
x

उत्तम प्रदेश (कविता)

डा. राधेश्याम द्विवेदी

देशप्रेम और राष्ट्रवाद की, योगी अलख जगाएगे।

उत्तर प्रदेश को योगीजी ,उत्तम प्रदेश बनाएगे।।

अबतक जरा उम्मीद नहीं, यूपी के दिन भी बहुरेंगे।

गुंडे तस्कर मवाली, अपनी राहों को बदलेंगे।।

लेकिन मोदीजी ने तो, मोदी सा तेवर दिखा दिया।

सबकी हाँ मिलते ही, योगी को सीएम बना दिया।।

माथे पे चंदन का टीका, दिन का है सूरज स्वामी।

यूपी के दिलों की बात सुनी, मोदीजी हैं अंतर्यामी ।।

हाथी थक थककर बैठ गया, और साइकिल टूट गयी।

पूरा पूरा यूपी झूम उठा, बिपक्षी की किस्मत फूटी गयी।।

कई सियासी गठबंधन, भिखमंगे बनकर अब फिरते हैं।

मां को डायन कहनेवालों के, सुर बदले बदले लगते हैं।।

यूपी के गुंडा गुंडी सुनलो, ये पिस्टल वाला गांधी हैं।

योगी केवल योगी नहीं ,योगी खुद में एक आंधी हैं।।

जिन को घिन आती हो, भारत मां को मां कहने में।

जिनकी साँसे फूलती है, वन्दे मातरम धुन कहने में।।

उनको योगीजी योगीवाली, भाषा में ही समझाएँगे।

वक्त पड़ा तो हिटलर सा, तेवर अलग दिखलायेंगे।।

थोड़ा कड़वा तेवर उनका, कड़वी भाषा वह कहते हैं।

लेकिन योगीजी राष्ट्रवाद, को गले लगाकर रहते हैं।।

उनके राष्ट्रवाद में अब, कोई भी असुरक्षित नहीं रहा।

हिन्दू मुस्लिम एक जैसे, कोई भयभीत नहीं रहा।।

गोरखपुर की लोग साक्षी हैं, मंदिर मस्जिद सोहार्द बने।

दोनों एक दूसरे के पूरक हैं, उनमें ना नाफरमानी बनें।।

साम दाम दंड भेद का, मंत्र पढ़ना भी आता है।

योगीजी को सीधी ऊंगली, टेढ़ी भी करना आता है।

अफजल के जीजा साले, अब बोलो किस पर एठेंगे।

भैंसों के सारे मालिक अब, गायों को बाँध कर बैठेंगे।।

वक्त लेगेगा लेकिन यूपी, पावन शीशे सा चमकेगी।

अब यूपी में बार बार, होली दिवाली दमकेगी।।

गुटका पान मसाला से, दफतर अब गन्दा ना होंगे।

सब समय से दफतर आयेंगे, पहले घर को ना जायेंगे।।

बूचड़खाना बन्द हो रहे, वे गायों को आगे ना काटेंगे।

गोबर मूत्र में सन सनकर, वे गाय बकरी को पालेंगे।।

नियमों का पालन करनेवाले, कोई चिन्ता ना करेंगे।

मनमानी करने वाले अब, जेलों की चक्की पीसेंगे।।

यूपी में ना शासन था, सब हाथ पर हाथ धरे रहे।

योगीजी के आते ही, सब द्रुत गति से बदल रहे।।

वह वक्त एक दिन आयेगा, योगी मोदी बन जाएगा।

मोदी विश्व का नेता बन, योगी गुरु जगत कहायेगा।।

शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story