Archived

अशोक बाजपेयी के बाद अम्बिका चौधरी ने भी विधान परिषद सीट से दिया इस्तीफा

Special Coverage News
9 Aug 2017 1:10 PM GMT
अशोक बाजपेयी के बाद अम्बिका चौधरी ने भी विधान परिषद सीट से दिया इस्तीफा
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद से आज समाजवादी पार्टी (सपा) के डॉ अशोक बाजपेयी के बाद अम्बिका चौधरी ने भी इस्तीफा दे दिया। मुलायम सिंह यादव के अतिनिकटस्थ माने जाने वाले चौधरी ने विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सपा छोड़ बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी लेकिन विधान परिषद के सदस्य वह सपा से ही थे।


बसपा में शामिल होने के बावजूद उन्होंने परिषद से इस्तीफा नहीं दिया था। तकनीकी तौर पर वह परिषद में सपा के ही सदस्य थे। सपा ने उनकी सदस्यता खारिज करने के लिए सभापति के यहां याचिका दाखिल कर रखी थी। याचिका पर निर्णय आने के पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। चौधरी ने कहा कि सपा में श्री मुलायम सिंह यादव की अनदेखी की जा रही है। इससे खिन्न हो उन्होने इस्तीफा देने का मन बनाया।


इससे पहले सुबह सपा को एक और झटका उस समय लगा जब यशवंत सिंह, बुक्कल नवाब, सरोजनी अग्रवाल के बाद पार्टी के महासचिव डॉ अशोक बाजपेई ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। डॉ बाजपेई ने अपना इस्तीफा विधान परिषद के सभापति रमेश यादव को सौंपा। उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2021 तक था। माना जा रहा है कि डॉ बाजपेई भी भारतीय जनता पाटी (भाजपा) में शामिल होंगे।

Next Story