Archived

यूपी में सियासी हलचल, आजम के खास MLC ने सपा को दिया झटका

Special Coverage News
4 Aug 2017 8:00 AM GMT
यूपी में सियासी हलचल, आजम के खास MLC ने सपा को दिया झटका
x

लखनऊ : विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी में नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। वहीं सपा को आज एक और बड़ा झटका लगा है। एक और सपा MLC ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के खास MLC सरोजनी अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। MLC सरोजनी अग्रवाल को आजम खान का करीबी माना जाता है।

इस मौके पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के साथ ही राज्य मंत्री महेंद्र सिंह की मौजूदगी में सरोजिनी अग्रवाल ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में भी शामिल होने का ऐलान किया। बता दें इससे पहले हाल ही में सपा MLC बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने सपा पार्टी से इस्तीफा दिया था।

बता दें इससे पहले अपने एमएलसी के पार्टी छोड़ने पर सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया था। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगते हुए मीडिया से कहा था एमएलसी और एमएलए को लालच देकर बीजेपी तोड़ रही है। BJP जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। अखिलेश यादव ने कहा था कि MLC तोड़ना राजनीतिक भ्रष्टाचार है। अगर बुक्कल नवाब क़ैद नहीं हुए होंगे तब मैं उनसे पूछूँगा की क्या कारण है।

Next Story