Archived

मनोज पाठक समेत BSP ने 4 पदाधिकारियों को किया निष्कासित

Special Coverage News
7 July 2017 10:10 AM GMT
मनोज पाठक समेत BSP ने 4 पदाधिकारियों को किया निष्कासित
x
मथुरा : हार के बाद मची BSP में रार और तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर छाता विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले मनोज पाठक सहित 4 पूर्व प्रमुख पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इन चारों पदाधिकारियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप है।
पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेश बाबू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें निष्कासित करने का फैसला लिया गया है। इनका पार्टी से अब कोई संबंध नहीं हैं। जिनमें मनोज पाठक समेत पीतम सिंह, इन्द्रजीत सिंह व सतीश जाटव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निकाल दिया गया है। वहीं जिला महासचिव थान सिंह को भी पद से हटा दिया गया है।
बताते चलें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती ने छाता विधानसभा सीट पर मनोज पाठक को प्रत्याशी बनाया था, जिसमें वह हार गए थे।
Next Story